फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kargil Vijay Diwas 2025 Una Martyr Captain Amol Kalia house model of a cannon faces towards Pakistan

Kargil Vijay Diwas 2025 : शहीद अमोल के घर में रखी तोप के मॉडल का मुंह पाकिस्तान की ओर, जानें पूरी कहानी

Sat, 26 Jul 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 26 Jul 2025 05:00 AM IST
सार

ऊना जिले के चिंतपूर्णी के रहने वाले कारगिल युद्ध के बलिदानी कैप्टन अमोल कालिया के परिवार ने मकान की छत पर एक तोप का मॉडल भी बना कर रखा है, जिसका मुंह पाकिस्तान की तरफ किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Kargil Vijay Diwas 2025 Una Martyr Captain Amol Kalia house model of a cannon faces towards Pakistan
कैप्टन अमोल कालिया की फोटो/कैप्टन अमोल कालिया के घर रखी हुई तोप। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कारगिल युद्ध के बलिदानी कैप्टन अमोल कालिया की यादों को ताजा रखने के लिए परिवार ने उनकी हर चीज को सहेज कर रखा है। इसमें एक मारुति कार भी है। परिवार ने मकान की छत पर एक तोप का मॉडल भी बना कर रखा है, जिसका मुंह पाकिस्तान की तरफ किया गया है। बलिदानी कैप्टन अमोल कालिया मेमोरियल सोसायटी हर साल शहीद कै. अमोल कालिया के जन्मोत्सव और शहीदी दिवस को उत्साह के साथ मनाती है।

विज्ञापन

अमोल कालिया के बड़े भाई अमन कालिया भी देश सेवा में तत्पर हैं। वह वायु सेना में बतौर ग्रुप कैप्टन तैनात हैं और इस वक्त राजस्थान के सूरतगढ़ में सेवाएं दे रहे हैं। खास है कि अमोल कालिया और अमन कालिया का कमीशन वर्ष 1995 में हुआ था। कारगिल युद्ध में अमन कालिया ने अपने छोटे भाई को खो दिया। अमोल कालिया मूलत: ऊना जिले के चिंतपूर्णी के थे और उनका परिवार नया नंगल पंजाब में रहता है। अमोल कालिया और अमन कालिया के बाद अगली पीढ़ी भी सेना में जाने की तैयारी में है। शहीद कैप्टन अमोल कालिया को मरणोपरांत वीर चक्र से सम्मानित किया गया। उन्होंने करीब साढ़े तीन साल भारतीय सेना में सेवाएं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैप्टन अमोल कालिया के पिता सतपाल कालिया का कहना है कि हाल ही में भारत की ओर से किए ऑपरेशन सिंदूर में सेना ने शानदार कार्य किया। डॉ. कालिया कहते हैं कि अब उम्र हो गई है, लेकिन बेटे की बहादुरी से सीना चौड़ा हो जाता है।

विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद को आदर्श मानते थे अमोल कालिया
अमोल कालिया स्वामी विवेकानंद को अपना अपना आदर्श मानते थे और बलिदान के समय पर भी उनके पार्थिव शरीर से उनकी जेब से स्वामी विवेकानंद का प्रेरक संदेश मिला था। उसमें लिखा था ..विश्वास करो कि तुम महान हो और महान कार्यों के लिए ही तुम्हारा जन्म हुआ है। तुम कुत्तों के भौंकने से न डरो, न ही बिजली के गड़गड़ाने से घबराओ, उठो काम करो, तुम्हारे देश को वीर नायक चाहिए। वीर बनो चट्टान की तरह स्थिर रहो। सत्य की सर्वदा विजय होती है। बहादुर बनो, बहादुर बनो... मनुष्य केवल एक ही बार मरता है, विद्युतीय संचार से नवप्राण भर दो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed