{"_id":"6a8dfca9e96725d5190af828","slug":"youth-want-jobs-not-a-lottery-nitin-kangra-news-c-95-1-kng1024-252119-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: ‘लॉटरी नहीं, युवाओं को रोजगार चाहिए’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: ‘लॉटरी नहीं, युवाओं को रोजगार चाहिए’
Wed, 26 Aug 2026 02:05 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। हिमाचल में करीब 25 वर्ष बाद सरकारी लॉटरी शुरू करने की तैयारी के बीच भाजपा जिला उपाध्यक्ष नितिन ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर निशाना साधा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार चाहिए, लॉटरी का टिकट नहीं। सरकार को युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने पर ध्यान देना चाहिए। नितिन ठाकुर ने कहा कि प्रदेश का युवा बेरोजगारी, प्रतियोगी परीक्षाओं और भविष्य की अनिश्चितता से जूझ रहा है।
ऐसे समय में सरकार को युवाओं के हाथ में रोजगार के अवसर देने चाहिए, न कि लॉटरी का टिकट। उन्होंने कहा कि यदि सरकार लॉटरी से मिलने वाले राजस्व को आधार बना रही है तो इसके संभावित सामाजिक दुष्परिणामों पर भी विचार करना चाहिए। उन्होंने सरकार से लॉटरी शुरू करने के फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की। संवाद