फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Youth going home in Draman attacked with sharp weapon

घर जा रहे युवक पर तेजधार हथियारों से हमला

Fri, 02 Jul 2021 08:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 08:36 PM IST
विज्ञापन
Youth going home in Draman attacked with sharp weapon
शाहपुर (कांगड़ा)। शाहपुर के द्रमण में वीरवार रात एक गाड़ी और सफेद रंग के बुलेट में आए कुछ लोगों ने घर जा रहे एक युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, उसके सिर पर नौ टांके लगे हैं।
विज्ञापन

पीड़ित ने रात को ही पुलिस को शिकायत दे दी है। शुक्रवार को घायल का धर्मशाला अस्पताल में मेडिकल भी किया गया है, जिसकी रिपोर्ट आना बाकी है।
जानकारी के अनुसार वीरवार की रात अपने घर जा रहे द्रमण निवासी पंकज शर्मा पर एक गाड़ी और एक सफेद रंग की बुलेट में आए कुछ लोगों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस झगड़े का पता लगते ही आसपास के लोगों ने हमलावरों को मौके से भगाया और घायल को सिविल अस्पताल शाहपुर में दाखिल करवाया।
विज्ञापन

घाव गहरा होने के कारण पंकज के सिर में सात टांके लगे हैं। घायल ने रात को ही चार लोगों के खिलाफ थाना शाहपुर पुलिस को शिकायत दी है। सभी हमलावर शाहपुर के बताए जा रहे हैं। हमले की पुष्टि करते हुए एसएचओ त्रिलोचन सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत मिलने के बाद तीन लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। घायल का धर्मशाला अस्पताल में मेडिकल करवाया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रथम जांच में यह मामला आपसी रंजिश का लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed