फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Youth goes missing under suspicious circumstances after visiting Sunhet fair; FIR registered.

Kangra News: सुनहेत मेले में गया युवक संदिग्ध हालात में लापता, प्राथमिकी दर्ज

Tue, 15 Sep 2026 07:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 15 Sep 2026 07:50 AM IST
विज्ञापन
Youth goes missing under suspicious circumstances after visiting Sunhet fair; FIR registered.
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। सुनहेत मेले में गया 23 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। घर न लौटने और कोई सुराग न मिलने पर परिजनों ने बेटे को बंधक बनाए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस थाना देहरा ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता सीमा देवी ने बताया कि उनका 23 वर्षीय बेटा अमन जसवाल निवासी हार सुनहेत मेले में गया था, लेकिन इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। परिजनों ने अपने स्तर पर संभावित ठिकानों पर तलाश की, मगर उसका कोई अता-पता नहीं चला। युवक का मोबाइल फोन भी लगातार बंद आ रहा है।
विज्ञापन

परिजनों ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति या व्यक्तियों ने उनके बेटे को गलत तरीके से बंधक बनाकर रखा हो सकता है। एएसपी देहरा नवदीप सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस युवक की तलाश के साथ-साथ सभी संभावित पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed