{"_id":"61f976a00a6d93109c42419e","slug":"youth-farmers-accepted-the-budget-kangra-news-sml3983086151","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं व किसानों ने बजट को स्वीकारा पेंशनरों व व्यापारियों ने नकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं व किसानों ने बजट को स्वीकारा पेंशनरों व व्यापारियों ने नकारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। केंद्र सरकार की ओर से मंगलवार को प्रस्तावित बजट पेश किया गया। इसे लेकर जिला कांगड़ा के विभिन्न वर्गों ने अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी। जहां एक तरफ युवा वर्ग ने अपने नजरिये से इसे अपने हित में बताया, वहीं व्यापारी और पेंशनर वर्ग इस बजट सेेेेे नाखुश ही दिखा। इस दौरान संवाददाताओं नेेे जिला भर में विभिन्न वर्गों से केंद्र के बजट पर प्रतिक्रियाएं जानीं।
केंद्र सरकार का बजट सराहनीय
विशाल कांगड़ा के व्यापारी विशाल ने बताया कि बजट में नेशनल डिजिटल हेल्थ इको सिस्टम को लागू करने के फैसले से स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार होगा। केंद्र सरकार का बजट सराहनीय है।
डिजिटल विवि की स्थापना से आएगी शिक्षा में गुणवत्ता
कांगड़ा के युवा आशीष चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार के बजट में डिजिटल विवि की स्थापना के एलान से देश में शिक्षा क्षेत्र में और बेहतर गुणवत्ता आएगी।
कर्मचारियों और पेंशनर के लिए बजट सही नहीं
पेंशनर वेलफेयर संघ के जिला अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने बताया कि यह बजट आम तौर पर सही है। लेकिन कर्मचारी वर्ग और पेंशनरों के लिए बजट सही नहीं है। बजट में पेंशनरों के लिए कुछ खास नहीं है।
विज्ञापन
किसानों की आर्थिकी होगी मजबूत
केंद्रीय बजट को लेकर पालमपुर के मैंझा के किसान संजीव कपूर ने कहा कि बजट किसानों के हित में है। इसमें किसान आने वाले दिनों में अपनी आर्थिकी मजबूत कर सकता है।
किसानों के लिए सही है बजट
पालमपुर के मैंझा के किसान संजय राणा ने बताया कि बजट से किसानों की आर्थिकी काफी मजबूत होगी। बजट किसान हित में है।
स्वास्थ्य सुविधा में होगा लाभ
पालमपुर के बगोड़ा के निवासी सुदर्शन जंवाल ने कहा कि केंद्रीय बजट में आयुष्मान भारत कार्ड के बाद अब नेशनल डिडिटल हेल्थ इको सिस्टम को लागू करने से लोगों को इसका भारी लाभ होगा।
एनपीएस और ओपीस के लिए बजट में कुछ नहीं
पालमपुर के पेंशनर राजेंद्र सिंह जरियाल ने बजट को निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने बताया कि इस बजट में किसी तरह से एनपीएस और ओपीएस को लेकर कोई प्रावधान नहीं किया गया है।
बजट हर वर्ग के लिए अच्छा एवं सराहनीय
धर्मशाला के युवा गुरविंद्र सिंह ने केंद्र के बजट को अच्छा और सराहनीय करार दिया है। उन्होंने बताया कि इस प्रस्तावित बजट से आम जनता को राहत मिलेगी।
बजट से आम आदमी को मिलेगा फायदा
बैजनाथ के व्यवसायी अमित कपूर ने बजट को आम आदमी के लिए राहत से भरा बताया है। उन्होंने बताया कि बजट में हर वर्ग की ओर ध्यान दिया गया है।
बजट में स्वास्थ्य व्यवस्था को किया गया मजबूत
बैजनाथ के व्यवसायी अनिल अवस्थी ने बताया कि केंद्र के बजट में किसानों और स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है।
बजट में किसानों को डिजिटल सुविधा देना स्वागत योग्य
जसूर के प्रगतिशील किसान मुकेश ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से बजट में किसानों को डिजिटल सुविधाएं देने और आर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने की घोषणा स्वागत योग्य है।
बजट में व्यापारियों के लिए कुछ भी नहीं
जसूर के दवाइयों के कारोबारी चंद्र महाजन ने बताया कि बजट में व्यापारियों के लिए कुछ भी नहीं है। सरकार को जीएसटी स्लैब को ओर सरल बनाना चाहिए था।