{"_id":"69eb9028ebab72cd3b0a7a1e","slug":"yihih-kangra-news-c-399-1-dsl1012-460402-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: मंदिर परिसर में कार से पर्स चोरी, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार; 4 लाख के गहने बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: मंदिर परिसर में कार से पर्स चोरी, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार; 4 लाख के गहने बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी।
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत कुटियार गूगा मंदिर परिसर में खड़ी कार से पर्स चोरी करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये के सोने के आभूषण भी बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता रितु पत्नी रमेश कुमार निवासी गांव बोहल खालसा, डाकघर डिग्गर, तहसील ज्वालामुखी ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह वीरवार को परिवार सहित कुटियार गूगा मंदिर में दर्शन के लिए गई थीं। इस दौरान उन्होंने अपनी निजी गाड़ी मंदिर परिसर में खड़ी की थी। दर्शन के बाद जब वह वापस लौटीं तो देखा कि गाड़ी से उनका पर्स चोरी हो चुका है, जिसमें सोने के आभूषण और नकदी रखी हुई थी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी रोहित कुमार (31) निवासी गांव बगेहड़, डाकघर भडोली, तहसील ज्वालामुखी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक सोने का मंगलसूत्र, तीन सोने की अंगूठियां और एक जोड़ी झुमके बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
इस संबंध में पुलिस थाना ज्वालामुखी में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
मामले की पुष्टि एस पी देहरा मयंक चौधरी ने की है।
पुलिस की अपील
पुलिस जिला देहरा ने श्रद्धालुओं और आम लोगों से अपील की है कि वाहन में कीमती सामान न छोड़ें, पार्किंग के समय वाहन को ठीक से लॉक करें, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस या आपातकालीन नंबर 112 पर दें।