फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Wrong name registered in Antyodaya ration card was not corrected even after complaint

Kangra News: अंत्योदय राशन कार्ड में दर्ज गलत नाम शिकायत के बाद भी नहीं हुआ दुरुस्त

Sun, 27 Jul 2025 06:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 27 Jul 2025 06:15 AM IST
विज्ञापन
Wrong name registered in Antyodaya ration card was not corrected even after complaint
परागपुर(कांगड़ा)। विकास खंड परागपुर की बणी पंचायत से अंत्योदय अन्न योजना कार्ड में नाम संबंधित त्रुटि का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सरला देवी ने बताया कि उनके बीपीएल प्रमाण पत्र में उनका नाम उनके दोनों पुत्रों कुलतार सिंह और मलकीत सिंह के साथ दर्ज है। परिवार नकल में भी यही तीनों सदस्य मौजूद हैं। इसके बावजूद अंत्योदय राशन कार्ड में उनके स्थान पर किसी अन्य महिला रामकली का नाम दर्ज किया गया है जो उनके परिवार का हिस्सा नहीं है। उन्होंने यह विषय सीएम संकल्प पोर्टल पर उठाया था जहां खंड विकास अधिकारी परागपुर ने इसे लिपिकीय त्रुटि मानते हुए पंचायत सचिव से संपर्क करने को कहा था। बीडीओ के निर्देशानुसार उन्होंने सचिव से संपर्क किया लेकिन इस समस्या का हल नहीं हुआ। उन्होंने प्रशासन से इस मामले की जांच और सुधार की मांग की है। सरला देवी ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और जिम्मेदार कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। उधर, बीडीओ परागपुर अशोक कुमार ने बताया कि जो व्यक्ति बीपीएल सूची में होता है वही अंत्योदय अन्न योजना का लाभ ले सकता है। यदि सरला देवी के स्थान पर किसी अन्य महिला का नाम दर्ज हुआ है तो यह लिपिकीय त्रुटि होगी। इस संबंध में पंचायत सचिव से बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed