फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Worker died after coming under a machine, family members blocked the road for six hours

Kangra News: मशीन के नीचे आने से कामगार की मौत, परिजनों ने छह घंटे किया चक्का जाम

Tue, 29 Apr 2025 12:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 29 Apr 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Worker died after coming under a machine, family members blocked the road for six hours
पठानकोट मंडी राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर स्थित नागवाड़ी क्षेत्र  में फोरलेन का कार्य कर रही मशीन के
कंडवाल (कांगड़ा)। पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर स्थित नूरपुर के नागाबाड़ी क्षेत्र में फोरलेन के निर्माण कार्य में ग्रेडर मशीन के नीचे आने से कामगार की मौत हो गई। इसके बाद मृतक के परिजनों ने गुस्से में आकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर छह घंटे तक चक्का जाम कर दिया। इस दौरान यातायात पूरी तरह से ठप हो गया, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। पुलिस ने वैकल्पिक मार्गाें से वाहन चालकों को भेजा। वहीं, मौके पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने परिजनों से बात कर उन्हें शांत किया और छह घंटे बाद यातायात बहाल करवाया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नागाबाड़ी क्षेत्र में फोरलेन का कार्य चल रहा है। इस दौरान ग्रेडर मशीन के साथ हेल्पर दीपक शर्मा पुत्र लेखराज निवासी पक्का टियाला नूरपुर काम कर रहा था। सोमवार दोपहर बाद 03:00 बजे जब मशीन पीछे मुड़ रही रही थी तो दीपक इसके नीचे आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस कारण नागाबाड़ी से जसूर तक यातायात जाम लग गया। इसकी सूचना परिजनों को लगी तो ग्रामीणों के साथ वे वहां पहुंचे। उन्होंने चक्का जाम कर प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। छह घंटे तक परिजन रोते-बिलखते प्रदर्शन करते रहे। इसकी सूचना नूरपुर के एसडीएम गुरसिमर, पुलिस अधीक्षक नूरपुर अशोक रतन, डीएसपी विशाल वर्मा को मिली तो वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने उचित जांच और मुआवजे का भरोसा दिलाकर लोगों को शांत करवाया और जाम में फंसे हुए लोगों को निजात दिलाई। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही नूरपुर से भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का भी मौके पर पहुंचे और लोगों से यातायात खुलवाने की अपील की। उधर, पुलिस अधीक्षक अशोक रतन ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच जारी है।

पठानकोट मंडी राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर स्थित नागवाड़ी क्षेत्र  में फोरलेन का कार्य कर रही मशीन के

पठानकोट मंडी राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर स्थित नागवाड़ी क्षेत्र  में फोरलेन का कार्य कर रही मशीन के

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed