फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Work together for the upliftment of third gender and HIV patients: ADC

थर्ड जेंडर, एचआईवी मरीजों के उत्थान के लिए मिलकर करें काम : एडीसी

Tue, 19 Mar 2024 11:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Work together for the upliftment of third gender and HIV patients: ADC
धर्मशाला। उपायुक्त कार्यालय धर्मशाला में मंगलवार को जिला समुदाय संसाधन समूह की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयासों से आयोजित इस बैठक में एडीसी कांगड़ा सौरभ जस्सल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। समलैंगिक समूह और एचआईवी विषय पर केंद्रित इस बैठक के दौरान सौरभ जस्सल ने बताया कि समाज में थर्ड जेंडर और एचआईवी संक्रमितों के सशक्तिकरण के लिए पुलिस, शिक्षा और स्वास्थ्य इन तीनों विभागों को मिलकर काम करना होगा।
विज्ञापन

आगामी समय में लोगों को इन मुद्दों में जागरूक करने के लिए समुदाय संसाधन समूह एक कमेटी का गठन करेगी, जिसमें चुने हुए लोगों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण करवाया जाएगा। जिससे कमेटी ऐसे लोगों को समाज में बराबर का अधिकार दिला सके। बैठक में निर्णय लिया गया कि अब से हर महीने जिला के अलग अलग केंद्रों में बैठक का आयोजन किया जाएगा, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग जागरुक हो सकें। इसके साथ ही अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल ने बताया कि अब से स्वास्थ्य केंद्रों में एचआईवी के वार्ड में बैठने वाले सुरक्षा कर्मी से लेकर मेडिकल अफ़सर भी को भी प्रशिक्षण करवाया जाए जिससे वह मरीजों को अच्छा वातावरण दे सके। इस मौके पर सीएमओ कांगड़ा डॉ. सुशील शर्मा, एमओएच कम डीएपीओ डाॅ. राजेश सूद, डॉ. अनुराधा, डॉन हसक, दया और शशांक, विकास, अभिषेक कुमार, सुकदीप सूद और डॉ. नेहा कौंडल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



आज भी हीनता की भावना से देखा जाता है थर्ड जेंडर को : चौहान
चंड़ीगढ़ की एक संस्था से आए अमन चौहान ने बताया कि समाज में आज भी थर्ड जेंडर समूह को हीनता से देखा जा रहा है। समाज के लोगों की नकारात्मक सोच के चलते यह वर्ग आज भी घर के किसी कोने में दबकर रह जाता है। ऐसे में प्रदेश में थर्ड जेंडर के लिए फैली नकारात्मक सोच को खत्म करने के लिए और इस वर्ग को आगे लाने के लिए भी अभी प्रयास करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed