फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Women will be able to travel for free on HRTC buses on Raksha Bandhan.

Kangra News: रक्षा बंधन पर एचआरटीसी की बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगे महिलाएं

Thu, 27 Aug 2026 07:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 27 Aug 2026 07:11 AM IST
विज्ञापन
Women will be able to travel for free on HRTC buses on Raksha Bandhan.
धर्मशाला। रक्षा बंधन पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) महिलाओं को प्रदेश के भीतर साधारण बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा देगा। 28 अगस्त को सूर्योदय से सूर्यास्त तक महिलाएं इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगी।
विज्ञापन

एचआरटीसी के मंडलीय प्रबंधक पंकज चड्ढा ने बुधवार को प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रक्षा बंधन को लेकर निगम प्रबंधन कार्यालय की ओर से सभी चालकों और परिचालकों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

निर्देशों के अनुसार यदि कोई महिला सरकारी बस को रुकने का इशारा करती है तो चालक के लिए बस रोकना जरूरी होगा। बस नहीं रोकने की शिकायत मिलने पर संबंधित चालक या परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्षा बंधन के दिन अधिक से अधिक बसों का संचालन सुनिश्चित करने के लिए सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं। इसका उद्देश्य महिलाओं को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न होने देना है। इसके अलावा सभी डिपो में नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं। ये अधिकारी यात्रियों की समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिए जिम्मेदार रहेंगे।


इन नोडल अधिकारियों से करेंगे शिकायत
एचआरटीसी की ओर से धर्मशाला में साहिल कपूर (88948-56175), नगरोटा बगवां में अशबिंदू (70091-41532), चंबा में शुगल सिंह (70181-06863), पालमपुर में नीतेश शर्मा (94180-00536), बैजनाथ और जोगिंद्रनगर में शशंक धीमान (94180-00533) और पठानकोट में विजय कुमार (78891-87455) आदि को नोडल अधिकारी नियुक्त किया। किसी भी महिला को रक्षाबंधन के दिन कोई परेशानी हो तो इन अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed