फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Women on a walk were trampled, one died.

Kangra News: सैर पर निकलीं महिलाओं को रौंदा, एक की मौत

Wed, 22 Apr 2026 01:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 22 Apr 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Women on a walk were trampled, one died.
थुरल (कांगड़ा)। स्थानीय बाजार में मंगलवार सुबह एक अनियंत्रित कार ने सैर पर निकली दो महिलाओं को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल है। मृतका की पहचान कौशल सूद (50) पत्नी राजेश सूद के रूप में हुई है। वहीं, घायल अनामिका सूद (48) पत्नी संजीव सूद का उपचार टांडा मेडिकल कॉलेज (टीएमसी) में चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 5:50 बजे दोनों महिलाएं सैर के लिए घर से निकली थीं। इसी दौरान चंडीगढ़ से पालमपुर की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर दूसरी दिशा में सड़क किनारे चल रही महिलाओं से जा टकराई। हादसे के तुरंत बाद दोनों को नागरिक अस्पताल थुरल ले जाया गया, जहां से उन्हें टांडा रेफर किया गया। टीएमसी में उपचार के दौरान कौशल सूद ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक मनीष शर्मा निवासी पालमपुर को अचानक झपकी आ गई, जिससे वाहन पर से नियंत्रण खो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है और चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इस घटना के विरोध और शोक में मंगलवार को थुरल बाजार पूर्ण रूप से बंद रहा। मृतका कौशल सूद का परिवार थुरल बाजार में ब्यूटी पार्लर और मनियारी की दुकान चलाता है। वहीं, घायल अनामिका सूद के पति संजीव सूद जल शक्ति विभाग मंडल कांगड़ा में अधिशासी अभियंता के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने कहा कि पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। चालक के खिलाफ संबंधित थाना में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed