फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Women are now distributing ration not only in the kitchen but also in the depots.

Kangra News: रसोई ही नहीं अब डिपुओं में भी राशन बांट रहीं महिलाएं

Wed, 07 Jan 2026 07:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 07 Jan 2026 07:07 AM IST
विज्ञापन
Women are now distributing ration not only in the kitchen but also in the depots.
धर्मशाला। जिन हाथों ने अब तक केवल परिवार की रसोई संभाली, वही हाथ अब जिले में राशन वितरण व्यवस्था को सुचारू बना रहे हैं। कांगड़ा जिले में 54 महिला संचालक उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से न केवल परिवारों तक राशन पहुंचा रही हैं, बल्कि समाज में पारदर्शिता और सशक्तीकरण का बड़ा संदेश भी दे रही हैं।
विज्ञापन

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के आंकड़ों के अनुसार वर्तमान में जिलेभर में कुल 1142 सस्ते राशन की दुकानें संचालित की जा रही हैं। इनमें से कई महत्वपूर्ण केंद्रों की कमान अब महिलाओं के हाथों में है। ये महिला संचालक विभिन्न स्वयं सहायता समूहों और सहकारी सोसायटियों से जुड़ी हैं, जो जमीनी स्तर पर राशन वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाने में जुटी हैं।
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से डिपुओं के कामकाज में पारदर्शिता और उपभोक्ताओं के प्रति जवाबदेही बढ़ी है। महिलाएं राशन वितरण के साथ-साथ रिकॉर्ड प्रबंधन और डिजिटल लेन-देन भी बखूबी संभाल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भविष्य की योजना... और बढ़ेंगी महिला संचालक
जिला प्रशासन का लक्ष्य आने वाले समय में महिला संचालकों की इस संख्या को और अधिक बढ़ाना है। इससे अधिक से अधिक महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे और वे समाज की मुख्यधारा में सक्रिय योगदान दे सकेंगी।


कांगड़ा जिले में 54 महिलाएं विभिन्न सोसायटियों और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से उचित मूल्य की दुकानों का संचालन कर रही हैं। विभाग का प्रयास है कि हर क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिले और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पारदर्शिता से पहुंचे।
-पुरुषोत्तम सिंह, जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed