फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Woman's body found hanging from a dupatta in her house

Kangra News: दुपट्टे के फंदे से घर में लटका मिला महिला का शव

Tue, 09 Dec 2025 01:58 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging from a dupatta in her house
पंचरूखी (कांगड़ा)। स्थानीय पुलिस थाना के अंतर्गत चंगर धार के मकरोटी गांव में एक घर में दुपट्टे के फंदे से महिला का शव लटका हुआ मिला है। मृतका की पहचान सुदर्शना देवी (52) पत्नी भगत राम निवासी मकरोटी (अम्बोटू) के रूप में हुई है। पति के देहांत के बाद महिला घर में अकेली रहती थी और बेटी की शादी हो चुकी है। शव घर की दूसरी मंजिल पर बांस के डंडे से लगाए दुपट्टे के फंदे से लटका था।
विज्ञापन

शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुदर्शना देवी के शव का फंदे पर लटकने की सूचना पड़ोसियों को लगी थी। इस दौरान एक बच्चे ने शव को देखा था और इसके बारे में अन्य को बताया। इसके बाद पंचायत प्रधान कैलाशपुर ज्ञान चंद को सूचित किया और मौके पर पंचरुखी पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने मौके पर सुदर्शना देवी की बेटी ज्योति, जीजा मिलाप चंद के बयान कलमबद्ध किए, जिनमें उन्होंने किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया। मौके पर किसी प्रकार का कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस थाना प्रभारी राम स्वरूप ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed