फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Woman sentenced to six months in jail for cheque bounce in purchase of six buffaloes.

Kangra News: छह भैंसों की खरीद के लिए दिया चेक बाउंस, महिला को छह माह की कैद

Tue, 25 Aug 2026 03:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 25 Aug 2026 03:54 AM IST
विज्ञापन
Woman sentenced to six months in jail for cheque bounce in purchase of six buffaloes.
धर्मशाला। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट धर्मशाला डॉ. हकीकत ढांडा की अदालत ने छह भैंसों की खरीद के लिए दिए चेक के बाउंस होने के मामले में देहरा क्षेत्र की महिला को दोषी करार दिया है। दोषी को अदालत ने छह माह के साधारण कारावास और दो लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

जुर्माना अदा न करने पर दोषी को 15 दिन का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। शिकायतकर्ता के अनुसार महिला ने उससे छह भैंसें 1.50 लाख रुपये में खरीदी थीं। भुगतान के लिए नवंबर 2022 काे चेक दिया, जो 21 नवंबर को खाते में पर्याप्त राशि न होने के कारण बाउंस हो गया।
विज्ञापन

इसके बाद शिकायतकर्ता ने दिसंबर 2022 में कानूनी नोटिस भेजकर 15 दिन में भुगतान मांगा लेकिन राशि नहीं मिली। इसके बाद अदालत में शिकायत दायर की गई।
सुनवाई के दौरान महिला ने चेक पर अपने हस्ताक्षर होने से इन्कार किया और अदालत के क्षेत्राधिकार पर भी सवाल उठाया लेकिन बचाव में कोई साक्ष्य पेश नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत ने कहा कि केवल जिरह के दौरान दिए गए सुझावों के आधार पर बचाव स्वीकार नहीं किया जा सकता। सभी तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने शिकायतकर्ता के पक्ष में फैसला सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed