फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Woman dies in collision between bus and scooter in Harnota

Kangra News: हरनोटा में बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की मौत

Sun, 28 Jul 2024 07:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 28 Jul 2024 07:44 PM IST
विज्ञापन
Woman dies in collision between bus and scooter in Harnota
राजा का तालाब –ज्वाली रोड़ पर हरनोटा में  शनिवार सायं स्कूटी और बस की हुई टक्कर, जिसमें भरमाड़
स्कूटी से मायके जा रही थीं नीरजा, चंबा के सरकारी स्कूल में बतौर शिक्षक तैनात थीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेसी
राजा का तालाब/जवाली (कांगड़ा)। जवाली-जसूर मार्ग पर बस और स्कूटी की टक्कर में घायल स्कूटी चालक नीरजा 45 पत्नी प्रदीप कुमार निवासी भरमाड़ की शनिवार रात अस्पताल में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नीरजा शनिवार सायं स्कूटी से भरमाड़ से अपने मायके राजा का तालाब की तरफ आ रही थी। इस दौरान राजा का तालाब से जवाली की तरफ जा रही निजी बस एचपी ने हरनोटा फाटक के नजदीक स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला गंभीर घायल हो गई।

स्थानीय लोगों की सहायता से घायल महिला को हरनोटा स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया। वहीं, जब परिजन हरनोटा में पहुंचे तो वे महिला को पठानकोट के निजी अस्पताल ले गए। यहां देर रात महिला ने दम तोड़ दिया। नीरजा जिला चंबा के सरकारी स्कूल में बतौर टीजीटी कार्यरत थी। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ,जबकि आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed