फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Woman caught red-handed doing chain snatching

डाढ में चैन स्नेचिंग करते रंगे हाथ पकड़ी महिला

Sat, 31 Jul 2021 11:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Woman caught red-handed doing chain snatching
चेन स्नैचिंग के आरोप में पकड़ी गईं हरियाणा के रोहतक की महिलाएं। - फोटो : Kangra
चामुंडा (कांगड़ा)। पालमपुर पुलिस ने चेन स्नेचिंग के आरोप में हरियाणा की तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी महिलाओं से पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह गीता देवी पत्नी शरण दास निवासी शाहपुर अपने परिजनों के साथ सगे संबंधी की मौत पर शोक प्रकट करने जिया जा रही थी।
विज्ञापन

डाढ में बस में चढ़ते समय तीन महिलाएं भी उनके साथ चढ़ गईं और उनमें से एक महिला ने गीता देवी की चेन काट ली, परंतु गीता देवी ने उसे ऐसा करते देख लिया और रंगे हाथों ही उस महिला को पकड़कर शोर मचा दिया। इसपर स्थानीय लोगों ने तीनों को पकड़कर बस से नीचे उतारा और चामुंडा पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही एएसआई प्रमोद व संजय सूरी मौके पर पहुंचे और महिलाओं को हिरासत में लिया। इस बाबत पालमपुर पुलिस को सूचित किया गया। वहां से एएसआई चमन लाल, महिला पुलिस ज्योति व सिपाही मधुसूधन ने मौके पर पहुंचकर तीनों महिलाओं को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

महिलाओं की पहचान मौली कौर पत्नी गलाना, नलो देवी पत्नी विंद्र सिंह व रानी पत्नी गलनार सिंह के रूप में हुई है। तीनों ही महिलाएं हरियाणा के रोहतक की रहने वाली हैं। जब इस बारे में गीता देवी से बात की तो उन्होंने किसी भी तरह से केस दर्ज करवाने से मना कर दिया। गीता का कहना है कि मेरी चेन कटी थी, वह मुझे मिल गई है। मैं अब कोर्ट कचहरी के चक्करों में नहीं पड़ना चाहती हूं और न में किसी तरह का कोई बयान देना चाहती हूं। इस पर पालमपुर पुलिस चेन स्नेचर तीनों महिलाओं को पूछताछ के लिए पालमपुर थाना ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed