{"_id":"6a7354f96cd94b40260c0b8a","slug":"woman-burnt-in-mansimbal-dies-police-launch-investigation-kangra-news-c-95-1-ssml1021-248820-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: मनसिंबल में झुलसी महिला की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: मनसिंबल में झुलसी महिला की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
Thu, 06 Aug 2026 08:50 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 06 Aug 2026 08:50 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। उपमंडल पालमपुर के मनसिंबल क्षेत्र में 43 वर्षीय एक महिला की आग से झुलसने के कारण उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को सुपुर्दगी में लेकर पोस्टमार्टम करवा दिया है। अब मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार नागरिक अस्पताल पालमपुर से एक महिला के झुलसी हुई अवस्था में दाखिल होने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और चिकित्सीय रिपोर्ट हासिल की। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बयान दर्ज कराने के लिए अयोग्य घोषित किया और प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय (टीएमसी) टांडा रेफर कर दिया।
प्रारंभिक पूछताछ के दौरान मृतका के पति ने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह उसकी पत्नी अपने पुराने घर गई थी, जहां उसने कथित तौर पर खुद को आग लगा ली। इसके बाद उसे टांडा ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने कहा कि महिला के शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है। अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।