{"_id":"696b816d174be26e3e01d792","slug":"woman-arrested-for-drug-trafficking-152-grams-of-hashish-recovered-kangra-news-c-95-1-kng1004-216286-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: नशा तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार, 152 ग्राम चरस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: नशा तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार, 152 ग्राम चरस बरामद
Sun, 18 Jan 2026 06:02 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 18 Jan 2026 06:02 AM IST
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। स्थानीय पुलिस ने नशे के विरुद्ध चलाए गए अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर हसोल चौकाठ में छापेमारी कर एक 42 वर्षीय महिला को 152 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की पहचान मीरा देवी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला चार-पांच वर्षों से अपने घर से ही धंधा संचालित कर रही थी।
पुलिस को लंबे समय से महिला की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। एसपी देहरा मयंक चौधरी के निर्देशानुसार पुलिस नवंबर माह से ही महिला पर नजर रख रही थी और उसका मोबाइल फोन भी सर्विलांस पर था। शनिवार को पुख्ता जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला को उसके घर में ही चरस की खेप के साथ दबोच लिया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला का मायका मंडी जिला में है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि चरस की खेप वहीं से लाई जाती थी। पुलिस अब महिला के मोबाइल कॉल रिकॉर्ड्स को खंगाल रही है, ताकि इस नेटवर्क के मुख्य सप्लायरों और खरीदारों तक पहुंचा जा सके। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस काले कारोबार में और कौन-कौन लोग संलिप्त हैं।
विज्ञापन
एसपी देहरा मयंक चौधरी ने कहा कि नशे का बढ़ता प्रभाव समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है। गिरफ्तार महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।