{"_id":"6a0785409ecf34014a01dd78","slug":"winning-trainees-were-honored-at-shahpur-iti-kangra-news-c-95-1-kng1047-234807-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: शाहपुर आईटीआई में विजेता प्रशिक्षुओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: शाहपुर आईटीआई में विजेता प्रशिक्षुओं को किया सम्मानित
Sat, 16 May 2026 02:12 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 16 May 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर में शुक्रवार को 19वीं जिला स्तरीय पुरुष एवं 18वीं महिल
शाहपुर (कांगड़ा)। आईटीआई शाहपुर में शुक्रवार को 19वीं जिला स्तरीय पुरुष और 18वीं महिला खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को संस्थान प्रबंधन ने सम्मानित किया। 19वीं जिला स्तरीय पुरुष खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हाल ही में आईटीआई पालमपुर में किया गया था। इसमें आईटीआई शाहपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
वहीं, 18वीं जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता आईटीआई नैहरनपुखर में हाल ही में आयोजित हुई। इसमें संस्थान की छात्राओं ने खो-खो और कबड्डी प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रतिभा का परिचय दिया। संस्थान के सभी अनुदेशक और कर्मचारी मौजूद रहे। उन अनुदेशकों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया जिन्होंने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन किया।
संस्थान प्रबंधन ने विद्यार्थियों को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का संदेश देते हुए आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। आईटीआई शाहपुर के टर्नर व्यवसाय के प्रशिक्षु सक्षम ने ओवरऑल प्रथम स्थान प्राप्त कर संस्थान का गौरव बढ़ाया।