{"_id":"635977caf598eb06e676131e","slug":"wine-recovered-kangra-news-sml4260201164","type":"story","status":"publish","title_hn":"चतरेला में घर से 29,250 मिलीलीटर शराब बरामद, महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चतरेला में घर से 29,250 मिलीलीटर शराब बरामद, महिला गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरोटा सूरियां/नूरपुर (कांगड़ा)। विधानसभा चुनाव के निकट आते ही जिले में अवैध शराब के मामलों में बढ़ोतरी होने लगी है। बुधवार को पुलिस चौकी नगरोटा सूरियां के तहत गुप्त सूचना पर गांव चतरेला में रिहायशी मकान से 10,500 मिलीलीटर देसी शराब और 18,750 मिलीलीटर अवैध लाहन बरामद कर की गई है। आरोपी महिला की पहचान उषा देवी के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ज्वाली मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।
वहीं पुलिस थाना नूरपुर के तहत राजा का तालाब तहसील के झाजवां गांव में पुलिस ने महिला से 20,000 मिलीलीटर अवैध शराब बरामद की है। आरोपी महिला की पहचान लाची देवी निवासी झाजवां के रूप में हुई है।
वहीं पुलिस थाना फतेहपुर के तहत वेला लुधियारच गांव में एक व्यक्ति से 5000 मिलीलीटर अवैध शराब बरामद की गई है। आरोपी की पहचान शीतल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस जिला नूरपुर के पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न ने बताया कि चुनाव को प्रभावित करने वाली हर गतिविधि को रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह से चौकस है।