{"_id":"668c7d18345415866a0d9d46","slug":"will-stage-strike-if-demands-not-met-by-15-pensioners-kangra-news-c-95-1-kng1003-139835-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 तक मांगें पूरी न की तो देंगे धरना : पेंशनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 तक मांगें पूरी न की तो देंगे धरना : पेंशनर
Tue, 09 Jul 2024 05:28 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 09 Jul 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
नगरोटा बगवां के 53 मील में पेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन खण्ड इकाई की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी व
नगरोटा बगवां(कांगड़ा)। पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश ने बताया कि यदि प्रदेश सरकार इस वर्ग की लंबित मांगों को पूरा नहीं करती है तो एसोसिएशन को प्रदेश सरकार के खिलाफ मजबूरन धरना प्रदर्शन पर उतरना पड़ेगा। एसोसिएशन की खंड इकाई नगरोटा बगवां की 53 मील में आयोजित हुई एक बैठक में प्रदेश सरकार को मांगे पूरी करने को 15 जुलाई 2024 तक का समय दिया गया।
एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुरेश ठाकुर की विशेष उपस्थिति में खंड इकाई अध्यक्ष जग्गोराम चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की। जग्गोराम ने बताया कि 1 जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2022 के मध्य सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को कम्यूटेशन, लीव-इन-कैशमेंट और ग्रेच्युटी देने की मांगे लंबे समय से लंबित हैं। एसोसिएशन कई बार उक्त मांगों को पूरा करने की मांग कर चुका है। बैठक में रोष व्यक्त किया गया कि इस उम्र में पेंशनर्ज को अपने हक के लिए लंबा इंतजार करवाया जा रहा है। चौधरी ने बताया कि बैठक में एसोसिएशन को और अधिक मजबूत करने और इस वर्ग को पेश आने बाली अन्य समस्याओं पर भी चर्चा हुई। बैठक में कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।