फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Will send memorandum to CM through DC on 20th: Oberoi

20 को डीसी के माध्यम से सीएम को भेजेंगे ज्ञापन : ओबराय

Mon, 16 Sep 2024 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 16 Sep 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Will send memorandum to CM through DC on 20th: Oberoi
चंबा। राज्य पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रमुख प्रवक्ता एवं जिला अध्यक्ष पीसी ओबराय ने कहा कि सरकार पेंशनरों की मांगों पर कुंडली मारकर बैठी है। इससे पेंशनरों में सरकार के प्रति रोष है।
विज्ञापन

कहा कि संगठन हमेशा सरकार का सहयोग करता आया है, लेकिन सरकार उनकी मांगों को दरकिनार कर रही है। उन्होंने कहा कि 20 सितंबर को 11:00 बजे हर जिला मुख्यालय पर जिलाधीश के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को ज्ञापन भेजा जाएगा। कहा कि ज्ञापन जिला अध्यक्ष और महामंत्री की अध्यक्षता में दर्जनों पेंशनरों की उपस्थिति में सौंपा जाएगा। कहा कि जब सरकार वित्त संकट से गुजर रही थी तो राज्य के पेंशनरों ने पूरा सहयोग किया। अब पानी सिर से ऊपर से गुजर चुका है। सरकार बुढ़ापे में पेंशनधारकों को सड़कों पर उतारू होने के लिए मजबूर कर रही है। उन्होंने सभी पेंशनरों से अपील की है कि वे सुबह 11:00 बजे जिलाधीश कार्यालय में ज्ञापन सौंपने के लिए एकत्रित रहें। संवाद
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed