{"_id":"1910eebdb0190b9f3f0ff0e5a0273179","slug":"wild-beauty-or-tribal-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाइल्ड ब्यूटी ऑफ ट्राइबल हिमाचल का सीएम ने किया विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाइल्ड ब्यूटी ऑफ ट्राइबल हिमाचल का सीएम ने किया विमोचन
ब्यूरो, अमर उजाला/ नगरोटा बगवां (कांगड़ा)।
Updated Tue, 02 Feb 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरोटा बगवां में सोमवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी संजय धीमान (हिप्रसे) की लिखित वाइल्ड ब्यूटी ऑफ ट्राइबल हिमाचल पुस्तक का विमोचन करके आम जनता को समर्पित किया।
विज्ञापन
इस मौके पर परिवहन मंत्री जीएस बाली, प्रदेश कांग्रेस सचिव रघुबीर सिंह बाली और जिला कांगड़ा कांग्रेस अध्यक्ष सुमन वर्मा भी उपस्थित थे। संजय धीमान ने बताया कि यह उनकी दसवीं स्वलिखित पुस्तक है। इस पुस्तक में हिमाचल के लाहौल स्पीति, किन्नौर इत्यादि क्षेत्रों में पाए जाने वाले दुर्लभ जीव जंतुओं और पेड़ पौधों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई गई है।
विज्ञापन
उन प्रजातियों के 'क्यों और कैसे' संरक्षण के बारे में भी बताया गया है। विमोचन के समय मुख्यमंत्री ने संजय धीमान की इस सोच की प्रशंसा करते हुए कहा कि समय आ गया है कि हमें सामूहिक तौर पर प्रदेश के वन्य जीवन और पौधों की विभिन्न प्रजातियों को विलुप्त होने से बचाना होगा। नहीं तो आने वाली पीढ़ियां हमें ऐसा न कर पाने के लिए माफ़ नहीं करेंगी।
विज्ञापन
संजय धीमान ने बताया कि उनकी अन्य 9 किताबों में इफ़ेक्ट ऑफ पावर्टी, एलिवियेशन प्रोग्राम इन हिमाचल, रुरल डेवलपमेंट इन लाहौल स्पीति, फेना एंड फ्लोरा इन हिमाचल कोल्ड डेजर्ट, एक झलक, वूमन एंपावरमेंट इन हिमाचल, नई राहें, उड़ान, छोटी सी आशा और वाइल्ड लाइफ इन हिमाचल प्रदेश इत्यादि शामिल हैं।