फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Wife also dies after husband injured in road accident

Kangra News: सड़क दुर्घटना में घायल पति के बाद पत्नी की भी मौत

Tue, 18 Feb 2025 01:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 18 Feb 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Wife also dies after husband injured in road accident
राजा का तालाब (कांगड़ा)। राजा का तालाब के तलाड़ा बाजार में 27 जनवरी को कार और बाइक की जोरदार टक्कर से गंभीर रूप से घायल महिला की टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे पहले 30 जनवरी को दुर्घटना के तीन दिन के बाद महिला के पति की मौत हो गई थी। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार चकवाड़ी स्थित मोक्षधाम में कर दिया गया। गौर हो कि रमेश चंद अपनी पत्नी सुमन के साथ 27 जनवरी सुबह लगभग आठ बजे बाइक पर सवार होकर राजा का तालाब से लगभग तीन किलोमीटर दूर अपने ससुराल तलाड़ा जा रहे थे। जब दंपती तलाड़ा बाजार से रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था तो जसूर से राजा का तालाब आ रही कार से उनकी बाइक को टकरा गई।
विज्ञापन

इस दुर्घटना में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवारजनों की सहायता से गंभीर घायल दंपती को पठानकोट स्थित निजी अस्पताल में ले जाया गया। इसके बाद परिवारजन दंपती को मेडिकल कॉलेज टांडा में ले आए। यहां रमेश चंद की 30 जनवरी को उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि रविवार देर शाम सुमन की भी टांडा में मौत हो गई। उधर, डीएसपी नूरपुर विशाल वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed