फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Who Is Anurag Sharma Congress Candidate For Himachal Rajya Sabha Election

कौन हैं अनुराग शर्मा? पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह भी आते थे इनके घर, सुधीर के भी रहे हैं करीबी; जानें विस्तार से

Thu, 05 Mar 2026 02:57 PM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: Ankesh Dogra Updated Thu, 05 Mar 2026 02:57 PM IST
सार

Himachal Congress Rajya Sabha Candidate: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा प्रत्याशी के रूप में अनुराग शर्मा जो कि वर्तमान में कांगड़ा जिला कांग्रेस अध्यक्ष हैं उनके नाम का एलान किया है। कौन हैं अनुराग शर्मा इनके बारे में विस्तार से जानें...

विज्ञापन
Who Is Anurag Sharma Congress Candidate For Himachal Rajya Sabha Election
अनुराग शर्मा मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को पुष्प गुच्छ भेंट करते हुए। (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश से भाजपा की राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी का कार्यकाल पूरा होने के बाद अप्रैल में खाली हो रही सीट से कांग्रेस के अनुराग शर्मा अब राज्यसभा जाएंगे। मौजूदा समय में कांगड़ा जिला कांग्रेस के अध्यक्ष बैजनाथ के अनुराग शर्मा ने गुरुवार को विधानसभा सचिवालय में मुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधानसभा अध्यक्ष की मौजूदगी में सिंगल नामांकन भरा है। दूसरी ओर भाजपा की तरफ से इस बार कोई उम्मीदवार नहीं दिया गया है, ऐसे में अब तय हो गया है कि अनुराग शर्मा ही हिमाचल से राज्यसभा सांसद होंगे।

विज्ञापन

 





कौन हैं अनुराग शर्मा? 
कांग्रेस ने इस साल जनवरी में अनुराग शर्मा को जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा का अध्यक्ष नियुक्त किया था। कांगड़ा जिला अपने आकार और चुनावी असर की वजह से हिमाचल प्रदेश में काफी राजनीतिक महत्व रखता है। शर्मा राजनीतिक परिवार से रहे हैं। उनके पिता मौजूदा भाजपा विधायक सुधीर शर्मा के पिता स्व. पंडित संत राम के करीबी थे और कई दशकों से लोक सेवा में रहे। अनुराग मुख्यमंत्री के राजनीतिक विरोधी रहे सुधीर शर्मा के नजदीकी भी रह चुके हैं। वह खुद 1995 से विद्यार्थी जीवन से सक्रिय हैं और पार्टी में जिला और राज्य स्तर पर कई पदों पर रहे हैं।
विज्ञापन

बीड़ बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह जब भी बैजनाथ आते थे तो प्यारे लाल शर्मा के घर पर हमेशा जाते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल, खरगे ने आम कार्यकर्ता को दिया मौका : सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने आम कार्यकर्ता को राज्यसभा में जाने का मौका दिया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी और राज्य सरकार राहुल गांधी की उस सोच का धन्यवाद करती है, जिसमें एक आम कार्यकर्ता को राज्यसभा भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा उम्मीदवार दे देती तो भी कुछ नहीं होता। अगर उम्मीदवार भी देती तो भी हार का सामना करना पड़ता। कांग्रेस की विचारधारा से सभी विधायक कमिटेड हैं। गुरुवार को विधानसभा सचिवालय परिसर में सीएम सुक्खू ने कहा कि अनुराग शर्मा ने एनएसयूआई और युवा कांग्रेस से शुरुआत की।

वह जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी बने। कांग्रेस की विचारधारा से पिछले 30 साल से जुड़े रहे। वह राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे का धन्यवाद करते हैं कि वह ऐसे कार्यकर्ताओं को चुनकर राज्यसभा में भेज रहे हैं, जो आम कार्यकर्ता रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा कार्यकर्ता जो गांव में बैठा हुआ है, उसे भी मौका मिल रहा है। इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ता है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक समीकरण परिस्थितियों के हिसाब से बनते या बिगड़ते रहते हैं। जो विधायक भी बन जाते हैं, वे भी यह नहीं सोचते कि वे राज्यसभा में जा सकते हैं। ऐसे फैसलों से कार्यकर्ताओं के जीवन में बदलाव आता है।
 

Who Is Anurag Sharma Congress Candidate For Himachal Rajya Sabha Election
मुख्यमंत्री सुक्खू की अध्यक्षता में नामांकल पत्र दाखिल करते अनुराग शर्मा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
अनुराग शर्मा ने मुख्यमंत्री सुक्खू की मौजूदगी में विधानसभा में दाखिल किया नामांकन पत्र
राज्यसभा की खाली हो रही इस सीट के लिए कई नामों पर चल रही चर्चाओं के बीच कांग्रेस हाईकमान ने गुरुवार को चौंकाने वाला फैसला लेते हुए अनुराग शर्मा को उम्मीदवार घोषित किया। अनुराग मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के करीबी माने जाते हैं। कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद गुरुवार को पौने तीन बजे अनुराग ने नामांकन फाइल किया। बैजनाथ निवासी अनुराग शर्मा बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। हालांकि, राज्यसभा सीट के लिए औपचारिक चुनाव 16 मार्च को होने हैं। भाजपा की सांसद इंदु गोस्वामी का कार्यकाल 9 अप्रैल को पूरा हो रहा है। चुनाव शेड्यूल के मुताबिक, नामांकन भरने की आखिरी तारीख 5 मार्च थी, जबकि स्क्रूटनी 6 मार्च को होगी।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed