{"_id":"66e6feee9be7a1ab0c00a872","slug":"when-the-government-did-not-listen-the-villagers-themselves-started-building-a-road-to-the-martyrs-house-kangra-news-c-95-1-ssml1021-147325-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: सरकारों ने नहीं सुनी तो शहीद के घर को खुद सड़क बनाने लगेे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: सरकारों ने नहीं सुनी तो शहीद के घर को खुद सड़क बनाने लगेे ग्रामीण
Sun, 15 Sep 2024 09:06 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 15 Sep 2024 09:06 PM IST
विज्ञापन
नगरोटा बगवां की सदूँ पंचायत में शहीद ईश्वर दास के घर तक सड़क बनाने में कारसेवा करते ग्रामीण।
नगरोटा बगवां के सद्दूं निवासी अमर शहीद ईश्वर दास के परिवार से किया वादा नहीं निभा पाई सरकारें
एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष बलविंद्र सिंह बबलू की अगुवाई में जुटे दर्जनों ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। उपमंडल नगरोटा बगवां की ग्राम पंचायत सद्दूं वरग्रां के निवासी अमर शहीद ईश्वर दास के घर तक सड़क का निर्माण करने को ग्रामीण स्वयं आगे आए हैं। ग्रामीणों ने यह काम एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष नंबरदार बलविंदर सिंह बबलू की अगवाई में आरंभ किया है। बलविंदर सिंह ने कहा कि साल 2006 में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में एक आतंकी मुठभेड़ में ईश्वर दास ने शहादत का जाम पिया था।
उस समय हुक्मरानों ने उनके परिवार से कई वादे किए थे, उसमें एक वादा उनके घर तक पक्की सड़क बनाने का था। बरसों से वादा अधूरा रहने पर अब ग्रामीणों का सब्र छलक गया है। उन्होंने बताया कि आज सद्दूं पंचायत में ग्रामीणों ने श्रमदान किया और शहीद ईश्वर दास के घर टीका रंगेहड़ की तरफ रोड बनाने का काम शुरू कर दिया है। इस काम में मशीन से लेकर लेबर मुहैया करवाने का बीड़ा उन्होंने स्वयं उठाया है।
बलविंद्र सिंह बबलू ने बताया कि उनकी अगवाई में दर्जनों ग्रामीण वहां जुट गए और हर किसी ने अपना योगदान दिया। उन्होंने बताया कि अमर शहीद ईश्वर दास पर पूरे प्रदेश व देश को नाज है। उनके घर तक भले ही सरकारों ने रोड़ न बनाया हो, लेकिन हम ग्रामीण हार मानने वाले नहीं हैं। हम उनके घर के लिए रोड़ बना रहे हैं। इसमें प्रदेश सरकार, लोक निर्माण विभाग, जिला प्रशासन को आगे आकर मदद करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि इस मौके पर सद्दूं पंचायत प्रधान अर्चना कुमारी ने भी श्रमदान किया। इस दौरान ग्रामीणों में बीरबल चौधरी, कश्मीर चौधरी, कमलेश चौधरी, सुदर्शन, सुनील और अनिल चौधरी शहीद के बेटे, शेर सिंह, अजय, विनय, अंकू ठाकुर, शशि चौधरी, प्रिंस ठाकुर वार्ड सदस्य प्यार चंद आदि मौजूद रहे।