फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Welfare society will be built in Shahpur on the lines of Sukhashray: Pathania

सुखाश्रय की तर्ज पर शाहपुर में बनाई जाएगी वेलफेयर सोसायटी : पठानिया

Tue, 13 Feb 2024 12:48 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Welfare society will be built in Shahpur on the lines of Sukhashray: Pathania
रैत में विधायक केवल सिंह पठानिया को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए कार्यकर्ता। संवाद
शाहपुर (कांगड़ा)। शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने सोमवार को अपना जन्मदिन कार्यकर्ताओं के साथ मनाया। इस दौरान पठानिया ने कहा कि शाहपुर में मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना की तर्ज पर गरीब बच्चों की सहायता के लिए एक वेलफेयर सोसायटी बनाई जाएगी, ताकि गरीब बच्चों को समय-समय पर सुगमता से सहायता उपलब्ध करवाई जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शाहपुर के हजारों जरूरतमंद बच्चों को उनकी ओर से अभी तक स्वेटर और जूते उपलब्ध करवाए गए हैं और शेष बच्चों को भी चरणबद्ध तरीके से यह सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। शाहपुर में एक ऑनलाइन ब्लडबैंक भी स्थापित किया जाएगा ताकि किसी को भी आपातकालीन समय पर सहायता उपलब्ध करवाई जा सके। शाहपुर के विधायक केवल पठानिया को उनके जन्मदिन पर रैत में आकर सैकड़ों लोगों ने बधाई दी। इस अवसर पर ओएसडी आयुष विभाग डाॅ. सुनीत पठानिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, उपाध्यक्ष प्रदीप बलोरिया, ब्लॉक सोशल मीडिया प्रभारी विनय, कांग्रेस नेता डीडी शर्मा, सरिता सैणी और प्रधान सिहुवां अजय बबली उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed