{"_id":"688b4bcab7475fef15059711","slug":"weather-became-an-obstacle-restoring-drinking-water-schemes-became-a-challenge-kangra-news-c-95-1-ssml1020-188615-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: मौसम बना बाधा, पेयजल योजनाओं को बहाल करना बना चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: मौसम बना बाधा, पेयजल योजनाओं को बहाल करना बना चुनौती
Fri, 01 Aug 2025 06:25 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 01 Aug 2025 06:25 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में बारिश से जलशक्ति विभाग को करोड़ों रुपये को नुकसान उठाना पड़ा है। वहीं कई पेयजल योजनाओं को बहाल करना विभाग के लिए चुनौती बन गया है। योजनाओं को बहाल करने में मौसम सबसे बड़ी बाधा बन रहा है। पिछले दिनों हुई बारिश के चलते धर्मशाला शहर की दो पेयजल योजनाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं जिससे शहर में पानी की सप्लाई बाधित हो गई है। गज्ज खड्ड पेयजल योजना के इंटेक प्वाइंट की लाइन बारिश के कारण पूरी तरह टूट गई है। कई जगह भूस्खलन होने से भी पेयजल लाइन टूट गई है। इस लाइन से धर्मशाला शहर के लिए सप्लाई होती है। गज्ज खड्ड क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश में विभाग के कर्मचारियों को लाइन ठीक करने में खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं थोड़ी सी बारिश रुकने के दौरान टीम लाइनों की वेल्डिंग कर पा रही रहै। वहीं शामनगर के लिए भागसूनाग नाले से आने वाली लाइन भी बारिश से क्षतिग्रस्त हुई जिसे भी टीम बहाल करने में जुटी है।
जलशक्ति मंडल धर्मशाला के अधिशासी अभियंता सुमित कटोच ने कहा कि गज्ज खड्ड और भागसू नाले से आने वाली पेयजल योजनाएं बारिश से प्रभावित हुई हैं। टीम मौके पर वेल्डिंग सेट लेकर पहुंच गई है लेकिन मौसम साथ नहीं दे रहा है। जिससे काम में देरी हो रही है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि टीम एक या दो दिन में पेयजल लाइनों को बहाल कर देगी। वहीं शहर में दूसरी पेयजल योजना से पानी सप्लाई की जा रही है।