{"_id":"65f20b94dc132af55c0de5c5","slug":"we-will-see-we-will-do-it-it-will-be-done-officials-are-avoiding-saying-this-councilor-kangra-news-c-95-1-kng1002-128522-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"देखेंगे, कर देंगे, हो जाएगा...यही कहकर टाल रहे अधिकारी : पार्षद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देखेंगे, कर देंगे, हो जाएगा...यही कहकर टाल रहे अधिकारी : पार्षद
Thu, 14 Mar 2024 01:54 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 14 Mar 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। देखेंगे, कर देंगे, हो जाएगा, मामला ध्यान में आया है...यही कह कर विभिन्न विभागों के अधिकारी कांगड़ा के जिला परिषद सदस्यों को करीब ढाई सालों से टाल रहे हैं, लेकिन आज तक किसी भी पार्षद का कोई विकास कार्य या मांग पूरी नहीं हो पाई है। पिछले ढाई सालों से जिला परिषद सदस्य हर बार पुराने मुद्दों को लेकर ही चर्चा करते रहते हैं और अधिकारियों से उत्तर मांगते रहते हैं। मगर विभागीय अधिकारी हर बार उन्हें आश्वासन का लड्डू देकर टालते रहते हैं।
इस पर बुधवार को भी जिला परिषद की त्रैसामिक बैठक में सदन गर्माया रहा। जिला परिषद सदस्यों ने आरोप लगाए कि कोई भी विभागीय अधिकारी किसी भी प्रश्न का संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया है। जबकि विभागों को बैठक से पहले की इस सब के बारे में बता दिया जाता है। बैठकों में अधिकारी या तो खुद आते नहीं हैं या अपने कर्मचारियों को मात्र औपचारिकता के तौर पर हाजिरी लगाने के लिए भेज देते हैं। बैठक के दौरान अगर पालमपुर संबंधित बात हो रही थी तो उसका उतर कोई ओर ही दे रहा था। लोक निर्माण विभाग की ओर से लंज क्षेत्र का अधिकारी कांगड़ा मंडल की ओर से भेजा गया था, जिसे वहां की कोई जानकारी ही नहीं थी।
इसके अलावा भी कई ऐसे मामले सामने आए जहां कहीं की अधिकारी किसी अन्य क्षेत्र की जवाबदेही के लिए भेजा गया था। बुधवार को सदन में रखे गए अधिकतर मुद्दे पुराने ही थे, जो दो सालों से सदन में पेश होते रहते हैं। पुराने मामलों का समाधान न होने के कारण नए कार्यों की चर्चा तक सदन में नहीं हो पाती है। इसको लेकर पार्षदों ने बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सहित जिला पंचायत अधिकारी तो यह तक कह दिया कि जब आप लोग ही पार्षदों की बात को नहीं सुनेंगे तो अन्य विभागों की बात क्या ही करें। अगर बैठक में कोई मुद्दा हल नहीं होगा तो बैठक का कोई फायदा नहीं है, यह मात्र एक औपचारिकता है और समय की बर्बादी है। बैठक के दौरान पार्षदों ने एक स्वर में कहा कि अगर अगली बैठक में अधिकारियों की ओर से कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला तो बैठक का बहिष्कार किया जाएगा। इस पर पूरे सदन में मेज थपथपा कर सहमति जताई। साथ ही जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने भी इस बात का समर्थन दिया।