फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   We will have to organize and fight for our rights: Suneja

हक के लिए संगठित होकर करना होगा संघर्ष : सुनेजा

Mon, 02 Dec 2024 07:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 02 Dec 2024 07:22 AM IST
विज्ञापन
We will have to organize and fight for our rights: Suneja
बैठक कें दौरान घृत बाहती चाहंग महासभा हल्का शाहपुर महिला विंग के सदस्य। -स्रोतः आयोजक
धर्मशाला। घृत बाहती चाहंग महासभा हल्का शाहपुर महिला विंग की बैठक रविवार को ग्राम पंचायत बंडी की घराती बस्ती में हुई। यह बैठक महिला विंग की अध्यक्ष एडवोकेट सुनेजा चौधरी के नेतृत्व में हुई। बैठक में लगभग 70-80 महिलाओं ने भाग लिया। प्रमुख रूप से ज्योति चौधरी, निशा देवी, आरती देवी, कमलेश कुमारी, सुनीता कुमारी, निर्मला देवी, सरोज कुमारी, अनीता देवी, सुनीता चौधरी, अंजू चौधरी, कांता देवी, रीना देवी, उर्मिला देवी आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य रूप से सरकार द्वारा जाति के प्रति अपनाए गए नकारात्मक रवैये पर चर्चा की और इसके प्रति गहरा रोष प्रकट किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि जाति के नौजवानों को सरकारी नौकरियों में प्राथमिकता देने और उनके साथ हो रही अनदेखी को खत्म करने के लिए भविष्य में रोष प्रकट किया जाएगा। उपस्थित महिलाओं ने सामूहिक रूप से इस विषय पर सरकार को ज्ञापन सौंपने और इस मुद्दे को बड़े स्तर पर उठाने का समर्थन किया।
विज्ञापन

सुनेजा चौधरी ने कहा कि महिलाओं को अब संगठित होकर अपने अधिकारों और जातिगत सम्मान के लिए संघर्ष करना होगा। महिलाओं को जातीय पहचान और समानता के लिए अपनी आवाज बुलंद करनी होगी। बैठक के अंत में सभी महिलाओं ने यह निर्णय लिया कि यदि उनकी मांगों को जल्द ही स्वीकार नहीं किया गया, तो इस विषय को लेकर बड़े स्तर पर प्रदर्शन और आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed