{"_id":"628a8bb71fe6c328f171d8aa","slug":"water-supply-effected-kangra-news-sml4097136133","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले बिजली और अब पानी न होने से पालमपुर शहरवासी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले बिजली और अब पानी न होने से पालमपुर शहरवासी परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालमपुर (कांगड़ा)। शहर में लोग पहले बिजली के कारण बेहाल रहे, अब रविवार को पानी नहीं आने से परेशान हुए। पानी की सप्लाई न आने से लोगों को भारी परेशानी का सामना उठाना पड़ा। लोग पीने के पानी के लिए भटकते रहे।
पालमपुर में रविवार को सुबह से लेकर शाम तक पानी की सप्लाई नहीं आई। लोगों को नहाने के लिए भी पानी नहीं मिला। लोगों को दुकानों से पानी खरीद कर प्यास बुझानी पड़ी। 4:30 बजे तक शहर के कई इलाकों में पानी आ गया, लेकिन अधिततर इलाके में शाम तक पानी नहीं आया। वीरेंद्र सूद, कृष्ण कुमार, पवन कुमार, सुभाष चंद, हरीश कुमार, प्रमोद, मनीष शर्मा आदि का कहना है कि रविवार को शहर में पूरा दिन पानी नहीं आया।
जलस्रोत पर गिर गया था पेड़ : एसडीओ
नगर निगम के एसडीओ कल्याण भट्ट ने कहा कि बंदला में पानी के स्रोत के पास एक बड़ा पेड़ गिरने से सप्लाई बाधित हुई थी। शाम को पानी की सप्लाई सुचारु कर दी गई है।