फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   water sceme

कांगड़ा में 25 करोड़ से बनेगी दो पेयजल योजनाएं : काजल

Sun, 21 Feb 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कांगड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो कांगड़ा। Updated Sun, 21 Feb 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 कांगड़ा के विधायक पवन काजल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए दो पेयजल योजनाओं के लिए 25 करोड़ बीस लाख रुपये मंजूर किए हैं। कांगड़ा नगर के बाद अब पलम और चंगर क्षेत्र के लोगों को 24 घंटे पानी मिलेगा। इन योजनाओं के तहत सरकार ने 17 करोड़ 60 लाख और चंगर क्षेत्र के लिए सात करोड़ साठ लाख रुपये स्वीकृत किए हैं।
इसके अलावा दौलतपुर से हारजलाड़ी खरठ को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए बनेर खड्ड पर तीन करोड़ 78 लाख रुपये की लागत से पुल का निर्माण किया जाएगा। अब्दुल्लापुर में विद्युत चलित हैंडपंप का शुभारंभ करने के पश्चात काजल लोगों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


अब त्रैमला, मैहरना, खडियाड़ा, भडियाड़ा, बैदी, तियारा, सनौरा, देहरियां, समीरपुर, नंदेहड़, कोटक्वाला, अब्दुल्लापुर, जमानाबाद, गगल गांवों में पेयजल योजना का निर्माण कार्य तीन वर्षों के भीतर पूरा करवाकर 24 घंटे पानी उपलब्ध करवाया जाएगा। साथ ही चंगर क्षेत्र के दौलतपुर, जलाड़ी, जनयानकड़, कुलथी, तकीपुर, समेला गांव के लोगों को भी अब दिन रात पानी की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बीडीसी अध्यक्ष पुष्पा देवी, उपाध्यक्ष कमलजीत सिंह, जिला पार्षद अनुराधा, अब्दुल्लापुर पंचायत उपप्रधान श्याम वर्मा, पंचायत प्रधान माया देवी, विजू चौधरी, विजय, संजीव काका, मदन लाल, कैप्टन निर्मल सिंह, सूबेदार नंदलाल, देशराज, अशोक, राजेश, कमल, संजय, मनोहर लाल आदि मौजूद रहे।
फोटो सहित-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed