{"_id":"682f771e733a45441507aa3c","slug":"water-level-of-60-drinking-water-schemes-fell-due-to-increasing-heat-kangra-news-c-95-1-ssml1020-178096-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बढ़ती गर्मी से 60 पेयजल स्कीमों का जलस्तर गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बढ़ती गर्मी से 60 पेयजल स्कीमों का जलस्तर गिरा
Fri, 23 May 2025 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 23 May 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। कांगड़ा जिले में बढ़ती गर्मी के साथ पेयजल संकट भी गहराने लगा है। जिला कांगड़ा में 60 से अधिक पेयजल योजनाओं के जलस्तर में गिरावट दर्ज की है। नूरपुर सर्किल की कुल 44 पेयजल योजनाओं में जलस्तर 0 से 25 फीसदी तक घट गया है। नूरपुर सर्किल में अकेले नगरोटा सूरियां क्षेत्र में 36 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं, जहां लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा फतेहपुर क्षेत्र की दो और इंदौरा की छह पेयजल योजनाओं में भी जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, धर्मशाला और देहरा में भी कुछ परियोजनाओं का पानी घटा है। यदि आगामी दिनों में पर्याप्त बारिश नहीं होती है तो इन योजनाओं से जुड़े क्षेत्रों में पेयजल संकट और गहरा सकता है। विभाग ने संकेत दिए हैं कि जरूरत पड़ने पर प्रभावित क्षेत्रों में जल राशनिंग (पानी की आपूर्ति सीमित करना) भी शुरू की जा सकती है।
पालमपुर में राहत
जिला के पालमपुर क्षेत्र में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश से कुछ राहत मिली है। यहां पेयजल योजनाओं में जलस्तर सामान्य बना हुआ है और आपूर्ति सुचारू है।
विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है। नूरपुर सर्किल की 44 स्कीमों में जलस्तर कम हुआ है, लेकिन फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। यदि बारिश नहीं होती तो जलस्तर और गिर सकता है। ऐसे में हमने वैकल्पिक स्कीमों से प्रभावित क्षेत्रों को जलापूर्ति करने की योजना बनाई है। इसके लिए सभी एक्सईएन को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विकास बख्शी, अधीक्षण अभियंता, जलशक्ति विभाग नूरपुर सर्किल