{"_id":"68473871c3f0018ed3042ca9","slug":"water-has-not-come-for-five-days-people-protested-kangra-news-c-95-1-kng1004-180518-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पांच दिन से नहीं आया पानी, लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पांच दिन से नहीं आया पानी, लोगों ने किया प्रदर्शन
Tue, 10 Jun 2025 01:17 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 10 Jun 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
हरनोटा पंचायत के वार्ड नं 6 में पिछले पांच दिनों से पानी की सप्लाई न होने के कारण विरोध करते ग
जवाली (कांगड़ा) उपमंडल जवाली की हरनोटा पंचायत के वार्ड छह के ग्रामीणों ने पांच दिन से पानी की आपूर्ति न होने पर रोष प्रदर्शन किया। यहां के ग्रामीण दूरदराज क्षेत्र से सिर पर घड़े उठाकर या टैंकरों से पानी मंगवाने को मजबूर हैं। सोमवार को निर्मला देवी, शीला देवी, स्वर्णा देवी, रीना देवी, अनु देवी और बीना देवी सहित अन्य ग्रामीणों ने एकत्रित होकर प्रदेश सरकार, कृषि मंत्री चंद्र कुमार और जल शक्ति विभाग के खिलाफ खाली बर्तन लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मंगलवार को पानी की सप्लाई न मिली तो सारे लोग खाली बर्तन लेकर अधिशासी अभियंता जवाली के कार्यालय में पहुंचकर घेराव करेंगे। इसकी जिम्मेवारी सरकार और विभाग की होगी।
- मोटर का स्टार्टर खराब होने की वजह से समस्या हुई है। स्टार्टर मंगवाया है और जल्द ही समस्या का हल हो जाएगा। -निर्मल सिंह, कनिष्ठ अभियंता जल शक्ति विभाग जवाली
विज्ञापन
- मोटर का स्टार्टर खराब होने की वजह से समस्या हुई है। स्टार्टर मंगवाया है और जल्द ही समस्या का हल हो जाएगा। -निर्मल सिंह, कनिष्ठ अभियंता जल शक्ति विभाग जवाली
विज्ञापन