फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Wait is over: construction of Utrala-Holi road started

उतराला-होली मार्ग का भूमि पूजन के बाद कार्य शुरू

Fri, 08 Apr 2022 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Wait is over: construction of Utrala-Holi road started
उतराला होली मार्ग के निर्माण कार्य का भूमि पूजन करते विधायक मुल्ख राज प्रेमी। -संवाद - फोटो : Kangra
बैजनाथ (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा और चंबा की दूरी को कम करने वाले महत्वपूर्ण होली-उतराला सड़क का कार्य आखिरकार वीरवार को शुरू हो गया। भतढेलु नामक स्थान पर विधायक मुल्ख राज प्रेमी ने भूमि पूजन के साथ कार्य शुरू किया।
विज्ञापन

इस महत्वपूर्ण मार्ग के लिए वर्ष 1998 में पूर्व विधायक दूलो राम के समय पांच करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हुई थी। उस राशि से उतराला से आगे भतढेलु तक मार्ग का निर्माण किया गया था। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में चार वर्ष पूर्व अपनी पहली जनसभा में इस मार्ग के लिए धनराशि उपलब्ध करवाने की घोषणा की थी। चार वर्षों के बाद इस मार्ग के लिए फॉरेस्ट क्लीयरेंस होने पर 13 करोड़ की राशि सरकार की ओर से जारी की गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र की चिंतन समिति संस्था इस मार्ग का कार्य भतढेलु से आगे करने को लेकर तीन-चार माह से संघर्ष कर रही थी और धरना- प्रदर्शन करने के साथ-साथ ज्ञापन भी दिए गए थे। मार्ग के बन जाने से कांगड़ा से चंबा की दूरी दो सौ किलोमीटर से कम होकर 65 किमी रह जाएगी और क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा सकेगा। उतराला से होली तक इस मार्ग का 25 किलोमीटर भाग बैजनाथ और शेष 15 किलोमीटर का भाग चंबा के तहत आता है। विधायक ने बताया कि इस मार्ग का निर्माण उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहा है और उन्होंने लोगों के साथ किए गए वायदे को पूरा करते हुए मार्ग के लिए राशि स्वीकृत करवाई है। आगे के मार्ग के निर्माण के लिए भी जल्द राशि उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति के महासचिव एडवोकेट राज कपूर ने बताया कि मार्ग का निर्माण इस स्थान से होने का वह स्वागत करते हैं, लेकिन उनकी मांग रहेगी कि इस राशि से आगे के मार्ग का ही निर्माण किया जाए। पूर्व में बन चुके मार्ग पर इस राशि को खर्च नहीं किया जाए। इस मौके पर मंडल भाजपा अध्यक्ष भीखम कपूर, गोकुल ठाकुर, धर्मचंद मक्कड़ और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed