{"_id":"65f9d2b00956c7fd68081fe4","slug":"votes-from-17-constituencies-will-be-counted-at-five-centres-restrictions-on-movement-within-100-meter-radius-kangra-news-c-95-1-ssml1008-129141-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पांच केंद्रों पर गिने जाएंगे 17 विस क्षेत्रों के वोट, 100 मीटर की परिधि में आवाजाही पर प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पांच केंद्रों पर गिने जाएंगे 17 विस क्षेत्रों के वोट, 100 मीटर की परिधि में आवाजाही पर प्रतिबंध
Tue, 19 Mar 2024 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 19 Mar 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। निर्वाचन विभाग ने लोकसभा चुनावों की तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी हैं। कांगड़ा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के 17 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना के लिए पांच मतगणना केंद्रों की स्थापना की गई है। इसमें से चार मतगणना केंद्र जिला कांगड़ा, जबकि एक मतगणना केंद्र चंबा में स्थापित है। मतगणना के दौरान मतगणना केंद्र की 100 मीटर की परिधि में आम जनमानस की आवाजाही पर पूर्ण रोक रहेगी। इसके अलावा मतगणना केंद्र के अंदर किसी भी व्यक्ति को मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। मतगणना केंद्रों में ड्यूटी के लिए तैनात सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। वहीं, पत्रकारों की सुविधा के लिए मीडिया सेंटर की स्थापना की जाएगी।
कब, क्या होगा
7 मई से 14 मई के बीच चुनाव के लिए नामांकन होगा, 15 मई को नामांकन पत्रों की छंटनी और 17 मई को नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद 2 जून को मतदान और 4 जून को मतों की गिनती होगी।
ये होंगे मतगणना केंद्र
जिला निर्वाचन अधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि मतगणना प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण रूप से संपूर्ण करने के लिए 6-नूरपुर विधानसभा क्षेत्र, 7-इंदौरा (आरक्षित) विधानसभा क्षेत्र, 8-फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र और 9-ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की मतगणना राजकीय आर्य डिग्री कॉलेज नूरपुर में होगी। 12-ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र की मतगणना राजकीय डिग्री कॉलेज ज्वालामुखी में होगी। 13-जयसिंहपुर (आरक्षित) विधानसभा क्षेत्र, 14-सुलह विधानसभा क्षेत्र, 19-पालमपुर विधानसभा क्षेत्र और 20-बैजनाथ (आरक्षित) विधानसभा क्षेत्र की मतगणना शहीद कैप्टन विक्रम बतरा राजकीय डिग्री कॉलेज पालमपुर में होगी। 15-नगरोटा विधानसभा क्षेत्र, 16-कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र, 17-शाहपुर और 18-धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र की मतगणना राजकीय डिग्री कॉलेज धर्मशाला के प्रयास भवन के हॉल में होगी। इसके अतिरिक्त पोस्टल बैलेट पेपर की मतगणना भी डिग्री कॉलेज धर्मशाला में होगी। कांगड़ा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में सभी मतदान केंद्रों पर हुए मतदान का संयुक्त परिणाम डिग्री कॉलेज धर्मशाला से घोषित किया जाएगा। इसके साथ ही चुराह, चंबा, डलहौजी और भटियात की मतगणना राजकीय बहुतकनीकी कॉलेज चंबा में होगी।
विज्ञापन
33 महिला संचालित मतदान केंद्र होंगे
संसदीय क्षेत्र में कुल 1690 मतदान केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। इसमें 33 महिलाओं द्वारा संचालित, 10 दिव्यांग, 33 मॉडल मतदान केंद्र होंगे जबकि एक केंद्र का संचालन युवा वर्ग करेगा। निर्वाचन विभाग की ओर से 6760 कर्मचारियों की लोकसभा चुनाव के लिए तैनाती की गई है। 47 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 174 सेक्टर ऑफिसर की भी ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा रिजर्व स्टाफ की तैनाती भी होगी।