फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Viral, fever OPD increased in regional hospital

क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में बढ़ी वायरल बुखार की ओपीडी

Mon, 08 Nov 2021 07:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
Viral, fever OPD increased in regional hospital
धर्मशाला। जिले में बदलते मौसम के साथ-साथ अब अस्पतालों में वायरल, बुखार की चपेट में आए मरीजों का आंकड़ा भी बढ़ने लगा है। क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में सोमवार को वायरल और बुखार की ओपीडी में खासी वृद्धि दर्ज की गई है।
विज्ञापन

एक ही दिन 350 से अधिक मरीजों ने मेडिसिन ओपीडी में इलाज करवाने के लिए पर्ची बनवाई है। वहीं, सोमवार को अस्पताल में इलाज करवाने आए मरीजों में तीन लोग कोरोना संक्रमित भी पाए गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार को क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में 350 के करीब बच्चों, महिलाओं और पुरुषों ने अपना इलाज करवाने के लिए अस्पताल की जनरल ओपीडी में अपना इलाज करवाने के लिए पर्ची बनवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बाल रोग विशेषज्ञ के पास 100 के करीब बच्चों का पंजीकरण इलाज करवाने के लिए हुआ था। इसके अलावा महिला ओपीडी में 115 से अधिक महिलाएं तथा पुरुष ओपीडी में 90 के करीब लोगों ने अपना इलाज करवाया है। इस दौरान इन मरीजों में से कुछेक गंभीर रूप से ग्रसित मरीजों को रैपिड टेस्ट करवाया जा रहा है। इसके चलते सोमवार को तीन मरीज कोरोना पॉजिटिव भी पाए गए हैं। वहीं, डॉक्टरों की मानें तो यह मौसमी परिवर्तन के कारण होने वाला वायरल है, लेकिन इन वायरल मरीजों में से कोरोना संक्रमितों के आने से अस्पताल प्रशासन गंभीर है। क्षेत्रीय चिकित्सालय धर्मशाला में सोमवार को जांच के लिए आए मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई। अस्पताल में महिला सामान्य ओपीडी में 115 मरीज, पुरुष ओपीडी में 90 के करीब मरीज देखे गए। वहीं, अस्पताल के बाकी विभागों जैसे बाल ओपीडी में 100 से अधिक मरीज, दंत विभाग में 54, इएनटी विभाग में 58 मरीज देखे गए हैं।

कोट्स
वायरल से संक्रमित मरीज खुद को करें आइसोलेट : एसएमओ
क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय दत्ता ने बताया कि आए दिन वायरल बुखारों के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। साथ ही इन मरीजों में से कोरोना संक्रमितों का आना भी एक समस्या है। उन्होंने कहा कि जो लोग वायरल से संक्रमित हो रहे हैं, वे अपने परिवार से उचित दूरी बना लें ताकि परिवार के अन्य सदस्यों को वायरल से संक्रमित होने से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed