{"_id":"6830ccac59bbc6f6040858c0","slug":"villagers-staged-a-sit-in-protest-at-baduhi-school-over-the-transfer-of-teachers-kangra-news-c-95-1-ssml1020-178304-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: अध्यापकों के तबादले पर बदूही स्कूल में ग्रामीणों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: अध्यापकों के तबादले पर बदूही स्कूल में ग्रामीणों ने दिया धरना
विज्ञापन
बदूही स्कूल में मुख्याध्यापक और अध्यापकों के तबादले का विरोध करते हुए ग्रामीण। स्रोत: ग्रामीण
जसूर(कांगड़ा)। शिक्षा खंड नूरपुर के राजकीय हाई स्कूल बदूही में मुख्याध्यापक और दो अध्यापकों के तबादले को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। इसी के चलते शुक्रवार को स्कूल की एसएमसी कमेटी सहित दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों ने स्कूल परिसर में धरना दिया।
उन्होंने कहा कि यदि इन अध्यापकों का तबादला रोका नहीं गया तो वे बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे और उनके द्वारा आगामी चुनाव का भी बहिष्कार किया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि ये सभी अध्यापक बच्चों को बहुत अच्छा पढ़ाते हैं और इस बार स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। इसका श्रेय इन्हीं अध्यापकों को जाता है। ऐसे में शिक्षकों के तबादले को लेकर वे अचंभित हैं।
एसएमसी प्रधान रीता देवी ने बताया कि स्कूल के माहौल और परीक्षा परिणाम को देखते हुए एक साथ तीन अध्यापकों का तबादला कर देना हमारी समझ से परे है। उन्होंने सरकार और शिक्षा विभाग से आग्रह करते हुए कहा कि सभी के तबादलों को रद्द कर इसी स्कूल में रखा जाए।