फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Villagers put forward demand for construction of underpass in Kulathi

Kangra News: ग्रामीणों ने रखी कुलथी में अंडरपास बनवाने की मांग

Mon, 03 Mar 2025 12:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 03 Mar 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Villagers put forward demand for construction of underpass in Kulathi
कांगड़ा। मटौर-शिमला फोरलेन निर्माण से रास्ते बंद होने से हो रही परेशानी पर कुलथी पंचायत का एक प्रतिनिधिमंडल प्रधान ममता भंडारी की अध्यक्षता में विधायक पवन काजल से मिला। प्रधान ने बताया कि फोरलेन के कारण ग्रामीणों को अपने गांव तक पहुंचने के लिए दो किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है। उन्होंने कुलथी पंचायत में अंडरपास बनवाने की मांग रखी। विधायक काजल ने घोषणा की कि एक सप्ताह के भीतर वह लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज के साथ पंचायत का दौरा करेंगे। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के माध्यम से समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तरसूह और तकीपुर में कॉलेज के पास फुट ओवर ब्रिज का निर्माण भी करवाया जाएगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के निर्देश पर भांगवार, तरसूह और कुछ अन्य गांवों की समस्याओं का समाधान पहले ही कर दिया है। विधायक ने आश्वासन दिया कि शेष तीन पंचायतों की सड़क संबंधी समस्याओं का भी जल्द समाधान होगा। काजल ने अपने जनसंपर्क अभियान के तहत भड़ियारा, मटौर और खोली पंचायत का भी दौरा किया। इस अवसर पर कुलथी पंचायत से शशिपाल, मनीष, संजीव डोगरा, रजनीश शर्मा, जापान सिंह, सतीश कुमार और विनीत सिंह भंडारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed