फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Villagers demonstrated to make PHC Chadi a CHC

पीएचसी चड़ी को सीएचसी बनाने के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Fri, 28 Jan 2022 11:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated to make PHC Chadi a CHC
चड़ी पीएचसी का दर्जा बढ़ाने को लेकर प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र के ग्रामीण। - फोटो : Kangra
धर्मशाला। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चड़ी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की मांग को लेकर जिला परिषद सदस्य पंकज कुमार की अगुवाई में क्षेत्र के लोगों ने पीएचसी परिसर में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार से मांग की है कि आने वाली कैबिनेट में चड़ी पीएचसी को सीएचसी का दर्जा दिए जाए, ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। जिला परिषद सदस्य पंकज कुमार पंकू ने कहा कि क्षेत्र की 16 पंचायतों की 25 से 30 हजार की आबादी इस स्वास्थ्य केेंद्र में सुविधाओं के लिए आश्रित है। 4 साल से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चड़ी का दर्जा बढ़ाकर इसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की मांग क्षेत्रवासी करते आ रहे हैं, लेकिन अभी तक हजारों क्षेत्रवासियों की मांग पर गौर नहीं किया है। उन्होंने कहा कि चड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा देने से चड़ी, घरोह, मैटी, सुधेड़, लांझणी, कल्याड़ा, बंडी, नागनपट्ट, डढंब, अनसुई, धनोटू, भितलू, घेरा, करेरी सहित आधे धारकंडी क्षेत्र को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि सरकार आने वाली कैबिनेट में चड़ी पीएचसी का दर्जा नही बढ़ाती है तो वे ग्रामीणों के साथ अस्पताल में ताला जड़ देेंगे। वहीं, सरकार के मंत्री और विधायकों का रास्ता रोक कर विरोध जताया जाएगा। इस मौके पर चड़ी पंचायत की प्रधान सुदेश कुमारी, भितुल की प्रधान रीना, पूर्व प्रधान नरेंद्र काकू, डढ़ंब के प्रधान सुरेंद्र, महिला मंडल की समूह की अध्यक्ष बीना, चड़ी व्यापार मंडल सदस्य और युवा क्लब के प्रधान और सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed