फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Villagers angry over inclusion of Darang Panchayat in Municipal Council

Kangra News: दरंग पंचायत को नगर परिषद में शामिल करने पर भड़के ग्रामीण

Sat, 30 Nov 2024 09:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 30 Nov 2024 09:13 AM IST
विज्ञापन
Villagers angry over inclusion of Darang Panchayat in Municipal Council
लघु सचिवालय ज्वालामुखी के बाहर प्रदर्शन करते दरंग पंचायत के लोग। -संवाद
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। दरंग पंचायत के ग्रामीणों ने पंचायत को नगर परिषद ज्वालामुखी में मर्ज करने के फैसले का कड़ा विरोध जताया। शुक्रवार को ग्रामीणों ज्वालामुखी लघु सचिवालय में पहुंचकर प्रदर्शन किया और दरंग पंचायत को ज्वालामुखी नगर परिषद में शामिल करने के राज्य सरकार के फैसले को लेकर था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम ज्वालामुखी डॉ. संजीव शर्मा को एक ज्ञापन सौंपा और अपनी मांगों से अवगत करवाया। ज्ञापन पत्र में ग्रामीणों ने कहा कि दरंग पंचायत को ज्वालामुखी नगर परिषद में शामिल करने से उनकी जिंदगी में कई तरह की कठिनाइयां उत्पन्न हो सकती हैं। उनका आरोप है कि इस निर्णय के कारण उन्हें अतिरिक्त आर्थिक बोझ, बढ़े हुए कर और अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

एसडीएम को ज्ञापन सौंपने के बाद ग्रामीणों ने पंचायत प्रधान रवि कुमार के नेतृत्व में एक बैठक भी की। इसमें गांववासियों ने पंचायत को नगर परिषद में मर्ज करने के फैसले पर विस्तार से मंथन किया। प्रधान ने कहा कि यह निर्णय सीधे तौर पर ग्रामीणों की भलाई के खिलाफ है। अगर इसे लागू किया गया तो इसका उनके जीवन पर नकारात्मक असर पड़ेगा। उधर, एसडीएम ज्वालामुखी डॉ. संजीव शर्मा ने कहा कि ग्रामीणों ने ज्ञापन पत्र सौंपा है। इस मामले को सरकार तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed