फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Vigilance dealt a big blow to corruption, 116 cases in six and a quarter years, 30 bribe-takers caught

Kangra News: भ्रष्टाचार पर विजिलेंस की बड़ी चोट, सवा छह साल में 116 मामले, 30 घूसखोर पकड़े

Fri, 02 May 2025 01:16 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Vigilance dealt a big blow to corruption, 116 cases in six and a quarter years, 30 bribe-takers caught
धर्मशाला। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (विजिलेंस) उत्तरी क्षेत्र धर्मशाला की ओर से भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई जारी है। विजिलेंस ने भ्रष्टाचार पर बड़ी चोट करते हुए पिछले सवा छह साल में भ्रष्टाचार के कुल 116 मुकदमे दर्ज किए हैं। इसमें सबसे अधिक विजिलेंस थाना धर्मशाला में 58 मामले दर्ज हैं, जबकि विजिलेंस थाना ऊना में 52 और चंबा विजिलेंस थाना के अंतर्गत 15 मामले दर्ज हुए हैं। बड़ी बात यह है कि इसमें 30 ऐसे मामले हैं, जिसमें सरकारी और गैर सरकारी अधिकारियों को विजिलेंस ने घूसखोरी के आरोप में रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उत्तरी क्षेत्र धर्मशाला के अंतर्गत बीडीओ, नायब तहसीलदार, लेबर इंस्पेक्टर, जेई और पुलिस कर्मचारी समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी विजिलेंस की राडार पर रहे। विजिलेंस अभी तक 53.67 लाख रुपये भी इन आरोपियों से बरामद कर चुकी है। इसी साल मार्च तक महज तीन माह में ही उत्तरी क्षेत्र विजिलेंस टीम ने भ्रष्टाचार के कुल 10 मामले दर्ज किए हैं। इसमें छह मामले धर्मशाला विजिलेंस थाना, तीन ऊना और एक मामला विजिलेंस थाना चंबा के अंतर्गत दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

यह रहे चर्चित मामले-
-वर्ष 2021 में विजिलेंस ने तहसीलदार, एसबीआई के शाखा प्रबंधक, पंचायत सचिव, लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता और एक पटवारी को रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार किया। और 92 हजार रुपये नकदी बरामद की।
विज्ञापन

-वर्ष 2022 में विजिलेंस ने श्रम निरीक्षक, वन रक्षक, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वैज्ञानिक, एसोसिएट प्रोफेसर और स्टेशन फायर ऑफिसर को गिरफ्तार किया। और 21.58 लाख रुपये नकदी बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वर्ष 2023 में विजिलेंस ने पटवारी, नायब तहसीलदार, बीडीओ कार्यालय के जेई, लोक निर्माण विभाग के बिल क्लर्क और राजस्व विभाग के चौकीदार को गिरफ्तार किया और 26500 रुपये नकदी बरामद की।
-वर्ष 2024 में विजिलेंस ने पुलिस विभाग के एएसआई, नगर निगम के जेई, हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट निगम चंबा के प्रभारी और एक क्लर्क को गिरफ्तार किया। और 30.41 लाख रुपये नकदी बरामद की।
-वर्ष 2025 में अभी तक विजिलेंस ने खंड विकास अधिकारी, पंचायत राज विभाग के सचिव, पटवारी, कानूनगो, श्रम अधिकारी और वन विभाग के रेंज आफिसर को गिरफ्तार कर चुकी है। और 49 हजार रुपये नकदी बरामद की। वर्तमान में भी विजिलेंस के पास कई शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनकी जांच चल रही है।


प्रदेश सरकार की भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर विजिलेंस काम कर रही है। बीते सवा छह सालों में भ्रष्टाचार के कुल 116 मामले दर्ज हुए हैं। इसमें सबसे अधिक विजिलेंस थाना धर्मशाला में 58 मामले दर्ज हैं। बीडीओ, नायब तहसीलदार, लेबर इंस्पेक्टर समेत अन्य अधिकारी अभी तक गिरफ्तार किए जा चुके हैं। विजिलेंस की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
-बलवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक, राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो, उत्तरी क्षेत्र धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed