फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   video viral

सोशल मीडिया पर फिर एक्टिव हुआ नगरोटा रेप का वायरल वीडियो

Fri, 14 Aug 2020 10:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
video viral
धर्मशाला। अगस्त माह के पहले सप्ताह में नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के तहत वायरल हुआ अश्लील वीडियो हटने के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर एक्टिव हो गया है। पुलिस ने इस वीडियो को हटाने के लिए व्हाट्सएप को मैसेज किया है। इसके अलावा इस मामले की शिकायत अब महिला आयोग के साथ-साथ पुलिस मुख्यालय तक भी पहुंच गई है।
विज्ञापन

गौर रहे कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में कांगड़ा पुलिस ने छह युवकों को गिरफ्तार किया है। जल्द ही पुलिस इन आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट पेश करने की तैयारी में है। इसके अलावा पुलिस प्रशासन सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाले लोगों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करने जा रही है। वहीं, इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक कांगड़ा विमुक्त रंजन ने बताया कि नगरोटा बगवां में वायरल हुए वीडियो के मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ जल्द ही कोर्ट में चार्जशीट पेश की जा रही है। वायरल वीडियो को हटा दिया गया था। अब दोबारा वीडियो वायरल होने पर इसे हटाने के लिए व्हाट्सएप को लिखा है। साथ ही वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ भी पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed