फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Vice Admiral meets veterans

Kangra News: वाइस एडमिरल ने पूर्व सैनिकों से की मुलाकात

Mon, 02 Feb 2026 01:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Vice Admiral meets veterans
पालमपुर (कांगड़ा)। भारतीय नौसेना के वाइस चीफ ऑफ द नेवल स्टाफ वाइस एडमिरल संजय वात्सायन ने रविवार को पालमपुर का दौरा कर नौसेना के पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और वरिष्ठ नागरिकों से संवाद किया। उनके साथ नौसेना वेलफेयर एंड वेलनेस एसोसिएशन की उपाध्यक्ष एवं उनकी पत्नी सरिता वात्सायन सहित नौसेना मुख्यालय के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश से संबंध रखने वाले वाइस एडमिरल संजय वात्सायन प्रदेश के सबसे वरिष्ठ नौसेना अधिकारी हैं। उन्हें हाल ही में 26 जनवरी को परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया है। पालमपुर पहुंचकर पूर्व सैनिकों से संवाद करने वाले वह पहले वाइस चीफ ऑफ द नेवल स्टाफ हैं। इस अवसर पर उन्होंने पालमपुर सैनिक संस्थान होलटा में बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में नौसेना के पूर्व सैनिक संघ पालमपुर के सदस्यों, धर्मशाला क्षेत्र से आए नौसेना पूर्व सैनिकों, 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ पूर्व सैनिकों तथा वीर नारियों ने भाग लिया। पूर्व सैनिकों और वीर नारियों ने अपनी समस्याओं और मांगों को वाइस एडमिरल के समक्ष रखा। वाइस एडमिरल वात्सायन ने सभी विषयों को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि संबंधित मामलों में नौसेना मुख्यालय और आवश्यकतानुसार नागरिक प्रशासन के माध्यम से शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नौसेना पूर्व सैनिकों को शॉल, टोपी और नौसेना मुख्यालय का स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। वहीं, सरिता वात्सायन ने वीर नारियों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम की जानकारी कैप्टन (भारतीय नौसेना) आरएनएस परमार और जितेंद्र सिंह राणा ने दी। कार्यक्रम का समन्वय नौसेना पूर्व सैनिक संघ पालमपुर के मुंशी डोगरा के सहयोग से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed