फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Vehicles kept crawling for two and a half hours in old Kangra

Kangra News: पुराना कांगड़ा में ढाई घंटे रेंगते रहे वाहन

Mon, 30 Jun 2025 12:35 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Vehicles kept crawling for two and a half hours in old Kangra
कांगड़ा। लगातार बारिश से राष्ट्रीय उच्च मार्ग मटौर-शिमला पुराना कांगड़ा के पास जगह-जगह भू-स्खलन होने से सड़क के दोनों ओर ढाई घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। रविवार सुबह सड़क पर मलबा होने के चलते पहले तो वाहन जाम में फंस रहे। जब मलबा हटाया तो वाहन रेंगते-रेंगते निकले। इससे वाहन चालकाें के साथ पैदल राहगीरों काे परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, समेला के पास बस-कार की टक्कर के कारण भी जाम की स्थिति बनी। हालांकि दुर्घटना में किसी काे काेई नुकसान नहीं हुआ था। उधर, डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने बताया कि पुराना कांगड़ा के पास मलबा गिरने और समेला पुल के पास एक बस-कार की टक्कर हाेने से भी जाम की स्थिति बनी रही। कार काे ज्यादा नुकसान हाेने की वजह से उसे क्रेन की सहायता से वहां से हटाना पड़ा। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है, इस कारण मामला दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन

बनेर खड्ड में नहाने न उतरें श्रद्धालु
डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने बाहरी राज्याें से आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि श्रद्धालु बनेर खड्ड के बीच में नहाने के लिए जाएं, क्याेंकि बरसात का माैसम है और खड्ड का जल स्तर कब बढ़ जाए, इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता।
विज्ञापन

सतर्क रहें लोग : डीसी
धर्मशाला। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे भी जिले में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है और 30 जून को ऑरेंज अलर्ट का अनुमान है। उन्होंने आम जनमानस को सतर्क रहने का आग्रह किया गया है। उन्होंने सभी नागरिकों और पर्यटकों से नदी-नालों के किनारे न जाने की अपील की है। उन्होंने आग्रह किया कि भारी बारिश को देखते हुए अनावश्यक यात्रा न करें, सुरक्षित स्थानों पर रहें और किसी प्रकार का जोखिम न उठाएं। किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में तत्काल जिला आपदा प्रबंधन केंद्र के टोल फ्री 1077 नंबर पर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed