फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   veer nari celibarete his 100 birthday

द्वितीय विश्व युद्ध के सेनानी की वीर नारी मनाएगी 100वां जन्मदिन

Sun, 07 Feb 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा Updated Sun, 07 Feb 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन

धर्मशाला। देश के द्वितीय विश्व युद्ध के सेनानी स्व. बृज लाल विज की पत्नी वीर नारी गोरां देवी का 17 फरवरी को 100वां जन्मदिन मनाया जाएगा। अपनी आयु के सौ साल पूरे करने पर वीर नारी गोरां देवी विज के जन्मदिवस पर उनके निवास स्थान दाड़ी में शतायु पूर्ति उत्सव का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन


हमीरपुर के लधवान गांव में 6 जनवरी 1916 को जन्मे द्वितीय विश्व युद्ध के सेनानी वृज लाल का 17 अप्रैल 1936 को मंडी के बामला बतहेल गांव की गोरां देवी के साथ विवाह हुआ था। गोरां देवी का जन्म 17 फरवरी 1916 को हुआ है। इसके बाद 1939 में बृज लाल ने इंडियन इंजीनियर कोर को ज्वाइन किया था।
विज्ञापन


द्वितीय विश्व युद्ध में बृज लाल की बाजू में बम से गहरी चोट आई। इसलिए एक अगस्त 1943 को वह आर्मी से डिस्चार्ज हो गए। इसके बाद उन्होंने लाहौर के अस्पताल में अपनी सेवाएं दीं। आजादी के बाद खंडित भारत में वह लाहौर से आकर दाड़ी में बस गए। बंटवारे के समय बृज लाल ने समाज सेवा में अपना अहम योगदान दिया और पाक से यहां आने वाले लोगों की सहायता दी। गोरां देवी के बड़े बेटे प्रेम चंद आर्मी से सेवानिवृत्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटे बेटे डॉ शक्ति चंद स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं दे रहे हैं। वहीं बड़ी बेटी निर्मला देवी धर्मशाला अस्पताल में फार्मासिस्ट हैं, जबकि अन्य दो बेटियां उर्मिला देवी और कांता देवी गृहिणियां हैं। कार्यक्रम के आयोजक डॉ अरुण चंदन ने बताया कि गोरां देवी के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शांति हवन किया जाएगा। वहीं शतायु महाप्रसाद का वितरण करने के बाद प्रीति भोज भी दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed