{"_id":"69fcf552179b350de4085463","slug":"varsha-received-the-gold-medal-from-the-governor-kangra-news-c-95-1-kng1047-233584-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: वर्षा ने राज्यपाल से प्राप्त किया स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: वर्षा ने राज्यपाल से प्राप्त किया स्वर्ण पदक
Fri, 08 May 2026 01:55 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 08 May 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
राज्यपाल हिमाचल प्रदेश से गोल्ड मेडल लेते हुए वर्षा। स्रोत: स्वयं
कोटला (कांगड़ा)। सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी में दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ। इसमें राज्यपाल कोविंद्र गुप्ता ने विश्वविद्यालय स्तर पर अव्वल रहे मेधावियों को गोल्ड मेडल के साथ डिग्री प्रदान की। समारोह में द्रोणाचार्य शिक्षण महाविद्यालय रैत के बीबीए सत्र 2022-25 की परीक्षा में छात्रा वर्षा मनकोटिया ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। वर्षा मनकोटिया नूरपुर विधानसभा के गांव परगना की रहने वाली है। वर्षा के पिता सुरजीत सिंह भारतीय सेना में कार्यरत हैं और माता सीमा देवी गृहिणी हैं। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय सहित पूरे गांव में खुशी की लहर है। महाविद्यालय के प्रबंधन निदेशक जीएस पठानिया, कार्यकारी निदेशक बीएस पठानिया तथा प्राचार्य डॉ. प्रवीण शर्मा ने कहा यह सफलता छात्रा की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है। संवाद
-- -- -- -- --
स्वर्ण पदक विजेता सुहानी का किया स्वागत
धर्मशाला। एसपीयू के द्वितीय दीक्षांत समारोह में डिग्री कॉलेज धर्मशाला के वीवॉक विभाग की मेधावी छात्रा सुहानी ने प्रदेशभर में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया है। कॉलेज पहुंचने पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राकेश पठानिया, नोडल ऑफिसर प्रो. नरेश कुमार धीमान, प्रो. नरेश शर्मा, प्रो. संजय जसरोटिया और वीवॉक विभाग के समस्त स्टाफ ने सुहानी का स्वागत किया। प्रो. राकेश पठानिया ने कहा कि सुहानी की यह उपलब्धि पूरे महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। प्रो. नरेश कुमार ने कहा कि वीवॉक कोर्स विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। सुहानी ने सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और वीवॉक विभाग के समस्त स्टाफ को दिया। ब्यूरो