फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   New connecting road to be built between Rananagar and Chambi at a cost of 60 lakh.

Kangra News: राणानगर-चंबी के बीच 60 लाख से बनेगा नया संपर्क मार्ग

Wed, 07 Oct 2026 01:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 07 Oct 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
New connecting road to be built between Rananagar and Chambi at a cost of 60 lakh.
लंबागांव (कांगड़ा)। मुंगल पंचायत के राणानगर गांव के लोगों को चंबी जाने के लिए अब 10 किलोमीटर का लंबा अतिरिक्त सफर नहीं करना पड़ेगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से राणानगर को वाया गगराड़ सीधे चंबी पंचायत से जोड़ने के लिए नए संपर्क मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। सरकार व विभाग ने इस सड़क परियोजना के लिए 60 लाख रुपये का बजट स्वीकृत कर दिया है। निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया भी आमंत्रित कर ली गई है।
विज्ञापन

वर्तमान में राणानगर से चंबी जाने के लिए ग्रामीणों को हलेड़ होकर लगभग 10 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। इसी तरह चंबी पंचायत के लोगों को भी राणानगर आने-जाने में भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। नया संपर्क मार्ग तैयार होने के बाद यह दूरी घटकर मात्र 2.5 किलोमीटर रह जाएगी जिससे सफर में करीब 7.5 किलोमीटर की भारी कटौती होगी। इससे समय और ईंधन दोनों की बचत होगी।
विज्ञापन

सड़क बनने से राणानगर, गगराड़ और चंबी सहित आसपास के 15 गांवों को लाभ मिलेगा। साथ ही संघोल, काथला और हारसी गांवों के लोगों के लिए भी चढ़ियार व बैजनाथ का सफर काफी सुगम और छोटा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग जयसिंहपुर के सहायक अभियंता अंकित समकड़िया ने बताया कि राणानगर से वाया गगराड़ चंबी को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग के लिए 60 लाख रुपये मंजूर हुए हैं और टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। विभागीय औपचारिकताएं पूरी होते ही धरातल पर निर्माण शीघ्र शुरू कर दिया जाएगा जिससे क्षेत्र के हजारों लोगों को बेहतर सड़क कनेक्टिविटी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed