{"_id":"69f7a7e37d024c9f5c034a48","slug":"use-nota-if-needed-kuldeep-kangra-news-c-95-1-kng1037-232956-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरत पड़ी तो करें नोटा का प्रयोग : कुलदीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरत पड़ी तो करें नोटा का प्रयोग : कुलदीप
विज्ञापन
कांगड़ा। सामान्य वर्ग संयुक्त मंच हिमाचल प्रदेश की बैठक रविवार को राजपूत कल्याण सभा के कांगड़ा कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता राजपूत कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष कुलदीप सिंह ठाकुर ने की। उन्होंने राजनीतिक दलों की ओर से सामान्य वर्ग की उपेक्षा के विरोध में आवश्यक होने पर नोटा के प्रयोग का आह्वान किया।
आरक्षण नीति पर चर्चा करते हुए मंच ने मांग की कि आरक्षित वर्गों में क्रीमी लेयर की व्यवस्था लागू की जाए ताकि वास्तविक रूप से आरक्षण से वंचित परिवारों को लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि समाज योग्य, अनुभवी, ईमानदार एवं प्रतिष्ठित उम्मीदवारों का समर्थन करेगा। उनके पक्ष में मतदान के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। एससी/एसटी अत्याचार अधिनियम के संभावित दुरुपयोग पर चिंता व्यक्त करते हुए यह निर्णय लिया कि यदि कोई मामला झूठा सिद्ध होता है तो संबंधित व्यक्ति से प्राप्त अनुदान राशि वापस ली जाए और उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए। ऐसे मामलों में समाज संगठित होकर विरोध दर्ज करवाएगा। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। निर्णय लिया कि चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने के बाद जिला और प्रदेश स्तर पर विरोध रैलियां जारी रहेंगी। बैठक में महासचिव विजय चंदेल, ब्राह्मण सभा पालमपुर के प्रधान डॉ. जगमोहन शर्मा और क्षत्रिय सभा के महासचिव दौलत राम, अनिल ठाकुर, विजय ठाकुर, राजिंदर राणा, रजिंद्र सेन और अजय गुलेरिया सहित कई सदस्य मौजूद रहे।