फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Urban Electricity Substation has deteriorated for five months

पांच माह से खराब पड़े नगरी विद्युत उपकेंद्र के ठीक करने की किसी ने नहीं ली सुध

Mon, 31 Jan 2022 12:06 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Urban Electricity Substation has deteriorated for five months
पालमपुर (कांगड़ा)। सुचारु रूप से बिजली सुविधा देने के बोर्ड के यहां खोखले साबित हो रहे हैं। पालमपुर विस क्षेत्र के नगरी में बने विद्युत उपकेंद्र का एक भाग पिछले कई दिनों से खराब पड़ा है। इसे अभी तक ठीक नहीं किया गया है।
विज्ञापन

इस कारण करीब करीब डेढ़ दर्जन गांवों में बिजली आए दिन बाधित हो जाती है। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगरी विद्युत उपकेंद्र का एक ट्रांसफार्मर न चलने से इन गांवों को अब मारंडा विद्युत केंद्र से सप्लाई दी जाती है, जिससे कई बार बिजली के कट लग रहे हैं, जबकि इससे वोल्टेज की भी कमी आती है। करीब पांच माह से बंद पड़े विद्युत उपकेंद्र के हिस्से को ठीक नहीं किया गया है। इसे बिजली बोर्ड के सरेआम लापरवाही कहा जा सकता है, या इसके पीछे कोई ओर कारण हैं। सूत्रों की मानें तो इस विद्युत केंद्र के री ऑटो क्लोजर खराब हुए हैं, जिससे एक ट्रांसफार्मर की सप्लाई बंद हो गई है। इससे नगरी, राख, बल्ला, कूलंड, चचियां, लाहला, आरठ, हंगलोह, रिया, गिड्डा, न्याड़, लटवाला, बगौड़ा, कुसमल, भगोटला, अपर और लोअर मैंझा, घड़ोरल, लुहारल, फाटा, चिबंलहार, बिंद्राबन आदि गांव बिजली की समस्या से प्रभावित हो रहे हैं। विद्युत उपकेंद्र के खराब होने से मारंडा केंद्र से इन गांवों को बिजली की सप्लाई दी जा रही है, जिससे लाइन पर अधिक वोल्टेज बढने से कई बार कट लग रहे हैं। यहां तक कि लोगों को पिछले दिनों चौदह से पंद्रह घंटे भी बिना बिजली के रहना पड़ा है। बावजूद इसके अभी तक बिजली बोर्ड ने इस विद्युत उपकेंद्र को ठीक नहीं किया जा रहा है, जबकि सर्दियों के दिनों में कम वोल्टेज होने के कारण लोग हीटर तक नहीं चला पाते है।
विज्ञापन

इलाके के लोगों सुरेश कुमार, उत्तम कुमार, रविंद्र राणा, प्रदीप कुमार, चुनी लाल चौधरी, पींकु कुमार, संतोष चौधरी, भूपेंद्र राणा, संजय राणा, भगवान दास, राजेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार, रमेश चंद समेत कई लोगों का कहना है कि उन्हें पिछले कई दिनों से बिजली के कटों से परेशानी आ रही है। कहा कि इस
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र को जल्द ठीक करना चाहिए।
जल्द दुरुस्त किया जाएगा उपकेंद्र
बिजली बोर्ड पालमपुर के अधिशाषी अभियंता संदीप कुमार ने कहा कि विद्युत उपकेंद्र में आई खराबी को जल्द ठीक कर दिया जाएगा। पिछले दिनों मौसम खराब होने के चलते काम शुरू नहीं हो पाया था। अब जल्द काम शुरू हो जाएगा। इससे आने वाले दिनों में कोई समस्या नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed